Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: कांग्रेस के लोग कितनी मोटी चमड़े के हो गए हैं, वे भगवान राम के प्रमाण पूछते हैं- CM डॉ मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश के साथ-साथ प्रदेश का भी निरंतर विकास हो रहा है। देश के साथ ही प्रदेश में भी खुशहाली आए, यहां का हर नागरिक खुशहाल रहे, इसकी गारंटी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे हैं। प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आएगी और ये मोदी की गारंटी है, जिसको प्रदेश की भाजपा सरकार हर हाल में पूरा करेगी।

कांग्रेस के लोग इतनी मोटी चमड़े के हो गए हैं कि अयोध्या में वे भगवान श्रीराम के प्रमाण पूछते हैं। उन्हें ये नहीं पता कि भगवान श्रीराम का जन्म वहीं हुआ था और वे अयोध्या के राजा थे।

Mohan Yadav addressed public meetings in Mandla and Beohari Churhat of Shahdol

कांग्रेस के लोग भारतीय संस्कृति, सनातन संस्कृति को लज्जित करने का काम कर रहे हैं। हम हमारे देवी-देवताओं का अपमान किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे। ये बातें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कही। वे मंडला में लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते एवं ब्यौहारी व चुरहट में सीधी लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

देश के अंदर चुनावी माहौल बना हुआ है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में चुनाव का माहौल बना हुआ है। आज जिस बात का चुनाव हो रहा है हम सब जानते हैं। विधानसभा चुनाव में भी आपने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई थी, इसलिए आपका आभार मानने आया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय देवी शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि चल रही है। शक्ति की पूजा होनी चाहिए। ये शक्ति अर्जन करने का समय है। हमारे देश भारत में तो माताओं का सम्मान अलग प्रकार से और पहले किया जाता है। पहले माता और फिर भगवान का नाम लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में ही भारत माता कहकर बुलाया जाता है। हम सम्मान के साथ संस्कृति को लेकर चलते हैं, लेकिन हमारे अलावा कांग्रेस के मित्र भी हैं, जो माताओं, बहनों की इज्जत तो नहीं करते हैं, बल्कि वे कभी महिलाओं को आईटम बताते हैं तो कभी उनके लिए आईफा अवार्ड करवाते हैं।

Mohan Yadav addressed public meetings in Mandla and Beohari Churhat of Shahdol

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पहले हमारे प्रायमरी स्कूलों में 'ग' से गणेश पढ़ाया जाता था, लेकिन अंग्रेज चले गए और फिर कांग्रेस ने 'ग' से गधा पढ़ाना शुरू कराया। ये कांग्रेस की मानसिकता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति लागू करवाई है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने नई शिक्षा नीति को सबसे पहले लागू किया। अब हमारे यहां नई शिक्षा नीति के तहत ही स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पहले हमारे यहां कोई विदेशी मेहमान आते थे तो उन्हें ताजमहल दिखाने के लिए ले जाया जाता था, ताजमहल की प्रतिकृति उन्हें भेंट की जाती थी। लेकिन क्या हमारे देश में देवी-देवताओं, मंदिरों की कमी है? क्या हमारे यहां ग्रंथों की कमी है? अब इस परंपरा को बदलते हुए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति आए या इंग्लैंड के प्रधानमंत्री आएं, हमारे पास श्रीमद भगवतगीता जैसे ग्रंथ हैं और इन ग्रंथों को भेंटकर वे हमारी संस्कृति की सुरक्षा कर रहे हैं।

मोटी चमड़ी के हो गए हैं कांग्रेस के लोग

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग मोटी चमड़ी के हो गए हैं। कितने गुर्भाग्य के साथ कहना पड़ता है कि ये कांग्रेस के नेता भगवान श्रीराम के प्रमाण पूछते हैं। अरे अयोध्या में श्रीराम पैदा हुए थे, हमको तो पता है कि हुए थे, लेकिन अब कांग्रेसियों को ही नहीं पता है तो इसमें कौन क्या करें। कांग्रेसियों ने अयोध्या में सरजू के किनारे बनने वाले श्रीराम मंदिर को लेकर अड़ंगे लगाए। कांग्रेस के लोग सुप्रीम कोर्ट का फैसला तक मानने को तैयार नहीं हुए। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक वाले मामले में भी फैसला सुनाया था और इस तीन तलाक को गलत माना था। कई मुस्लिम देशों ने भी तीन तलाक को गलत बताया था। उस समय राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 415 सांसदों वाली बहुमत की सरकार थी, लेकिन ये कांग्रेसी तीन तलाक वाले मामले में कुछ नहीं कर सके।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कोर्ट के फैसलों को लागू कराने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम मंदिर को लेकर फैसला सुनाया तो हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का सम्मान किया और इसे लागू कराया। तीन तलाक कानून को भी बदला। इन सारे मामलों से निपटने में कोई सक्षम है तो वह भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

Mohan Yadav addressed public meetings in Mandla and Beohari Churhat of Shahdol

किसानों को दिया जाएगा उनका अधिकार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सीमा पर डटे जवान और खेतों में काम करने वाले किसानों को यदि किसी ने समझा है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा है। वे दीपावली पर सीमा पर जाकर जवानों के साथ पटाखे जलाते हैं और किसानों को भी उनका सम्मान दिलाते हैं। किसानों के लिए हमने कहा कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 देंगे। इस वर्ष 125 रूपए बोनस दिया है और यह बोनस अगले वर्ष भी दिया जाएगा। अगले पांच वर्षों में तीन हजार प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य कर दिया जाएगा। धान भी खरीदेंगे और किसानों को बोनस भी देंगे।

नर्मदा पथ को भी बेहतर बनाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गुंडे-बदमाशों को ठिकाने लगाने वाली सरकार है। गुंडे-बदमाशों की जगह जेल में होती है और इसके लिए हमने नियम भी बनाया है। पहले कोई गुंडा-बदमाश बार-बार क्राईम करके जमानत पर छूट जाता था, लेकिन अब नियम बदलकर ऐसी व्यवस्था कर दी है कि उसका जीवन जेल में ही कटेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधी में मां नर्मदा के घाटों को पक्का करने के साथ ही नर्मदा पथ को भी बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य क्षेत्र भी बनाएंगे। ऐसा वातावरण तैयार कर देंगे कि सभी की इच्छा बार-बार नर्मदा परिक्रमा पर जाने की हो।

आज देश शांति का टापू बन गया है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मंडला रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह की पौरूष, पराक्रम और पुरूषार्थ की धरती है। हम सबके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को समाप्त करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंडला की धरती पर पधारे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उस संकल्प पत्र को पूरा किया जाएगा, क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। भाजपा सरकार प्रदेश के किसानों को गेहूं पर 125 रूपए का बोनस दे रही है। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के समय जो कहा गया है, उतना बोनस किसानों को दिया जाएगा।

हमने कैबिनेट की पहली बैठक रानी दुर्गावती को सम्मान देते हुए जबलपुर में की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। आज देश से नक्सलवाद, आतंकवाद सब खत्म हो रहा है। देश अब शांति का टापू बन गया है। नरेन्द्र मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाएं।

कांग्रेस की सरकार कायर थी, आर्डर नहीं दे सकी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चुरहट के हनुमानगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने पहली बार वर्ष 2014 में श्री नरेंद्र मोदी जी को वोट दिया था। मोदी की सरकार के पहले हमारे सैनिकों के सिर काटकर आतंकवादी ले जाते थे। दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कायर थी और कुछ नहीं करती थी। जवानों का खून खोलता था। बहादुर जवान देश की रक्षा करने के लिए सेवा देते थे, लेकिन सैनिक अनुशासन से बंधा होता है। उनको आर्डर देना होता है, लेकिन वो ऑर्डर देने का दम कांग्रेस में नहीं था, इसीलिए कभी दिल्ली और कभी मुंबई में बम फूटते थे। अब हमारे बीच 56 इंच सीने वाले श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार है। माननीय मोदी जी ने कहा था, एक बार आप वोट दो, प्रदेश का विकास मुझ पर छोड़ दो। यह केवल भाजपा में ही हो सकता है।

आपका वोट सनातन संस्कृति के लिए

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि गोपाल श्रीकृष्ण को कई रूपों में देखा जाता है। उनकी सबसे बड़ी विशेषता है कि जिस दिन से उन्होंने वृंदावन छोड़ा, हस्तिनापुर गए या द्वारिका गए। दुनिया में जहां भी भगवान श्रीकृष्ण गए, उन्होंने गांव से अपना रिश्ता नहीं तोड़ा। सदैव मोर पंख लगाकर अपने आपकी एक अलग छवि बनाई। ये गांव से रिश्ता जोड़ने का महत्व है। आज से 5 हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने ऐसे अन्याय, अत्याचार, कुशासन और सारी अव्यवस्थाओं के खिलाफ जाकर एक युद्ध का नाम दिया जिसको दुनिया धर्म युद्ध के नाम से जानती है।

उन्होंने कहा कि गरीब किसान परिवार के व्यक्ति को उठाकर मुख्यमंत्री बनाने की हिम्मत अगर किसी में है, तो वो नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है। लोकतंत्र के सच्चे अर्थों में अगर कोई सिपाही है, तो हमारे भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर संकल्प करें कि आने वाले चुनाव में 19 तारीख के दिन एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+