Solar Pump: एमपी सरकार का किसानों को तोहफा, 60% सब्सिडी, इन लोगों के यहां मुफ्त में लगेंगे सोलर पंप
MP Govt Solar Pump Scheme: मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बिना लागत की बिजली उपलब्ध करवाने के लिए अहम फैसला लिया है।
सरकार अब 52 हजार किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने जा रही है। वह भी अच्छी खासी सब्सिडी के साथ। नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री राजेश शुक्ला ने यह जानकारी दी है। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत की है।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों को सौर ऊर्जा संचालित पंप काफी मामूली कीमतों में उपलब्ध करवाने जा रही है।इसके लिए 52 हजार पंप मध्यप्रदेश के लिए आवंटित हुए हैं। मंत्री शुक्ला के मुताबिक किसानों को सोलर पंप योजना के तहत सौर ऊर्जा पर संचालित सोलर पंप लगाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
नई व्यवस्था के तहत हितग्राही को अगर अपने खेत में सोलर पंप लगवाना है तो केंद्र की ओर से 30 प्रतिशत और राज्य सरकार की ओऱ से 30 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। सोलर पंप पर किसानों के लिए सब्सिडी बढ़ाई जा रही है।
सब्सिडी बढ़ाने से किसानों को यह फायदा होगा कि अब किसानों को सिर्फ एक बोर का खर्च उठाना होगा। मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि सरकारी योजना के तहत किसानों को 5, 7 और 9 हॉर्स पावर के पंप और सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
खास बात है कि पंप की पांच साल की गारंटी होगी और सोलर पैनल की गारंटी 25 साल होगी। नई व्यवस्था की शुरुआत ग्वालियर अंचल से की जा रही है।
शुक्ला के मुताबिक, फिलहाल 52 हजार सोलर पंप के साथ हमने अपनी शुरुआत की है। आने वाले समय में अगर यह टारगेट पूरा हुआ तो हम इसे और आगे बढ़ाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications