महाकालेश्वर मंदिर से एक मॉडल ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

उज्जैन। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा और चौकसी पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मंदिर परिसर में एक लड़की अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही है। बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है फिर भी इस लड़की ने सिक्यूरिटी को चकमा देकर अपना फोन अंदर ले गई और एक के बाद एक चार वीडियो अलग-अलग जगहों पर बना डाले। मंदिर में शूट की गई वीडियो बताती है कि लड़की मॉडल है। वायरल के बाद चर्चा में आई मॉडल की फेसबुक आईडी से पता चला कि लड़की का नाम नंदनी कुरील है।

model made her video in Mahakaleshwar Temple, viral on social media

वीडियों में मंदिर परिसर से बाहर के अलावा गृर्भ ग्रह के आसपास के वीडियो भी है। जिसमें सफेद साड़ी पहनी हुई युवती गानों पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड है। चारों वीडियो नंदिनी कुरील के नाम से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए है। नंदिनी की प्रोफाइल में लोकेशन मुंबई की है जोकि पेशे से मॉडल है।

model made her video in Mahakaleshwar Temple, viral on social media

गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में युवती साड़ी पहने हैं। वीडियो में मंदिर में दर्शन करते हुए युवती मर्यादाहीन आचरण करते हुए दिखाई दे रही है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक अभिषेक दुबे ने कहा- मुझे भी लोगों ने वीडियो भेजे हैं। यह कब के हैं, यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। समय पता चलने से युवती की पहचान करना आसान होगा। मामले की जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई तय होगी।

model made her video in Mahakaleshwar Temple, viral on social media

वीडियों वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्ती बडा दी है। वहीं,मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाले जा रहे है। लेकिन इस मंदिर परिसर में शूट किए गए इस तरह से फूहड़ वीडियों को लेकर मंदिर से ताल्लुख रखने वाले संत समाज और पुजारियों में खासी नाराजगी है। इधर प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई की बात जरुर कह रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+