कौन हैं MLA कमलेश्वर डोडियार?, जिन पर लगा 1 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप
MP के रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार इन दिनों मुश्किल में फंसने नजर आ रहे हैं, जहां डोडियार पर मेडिकल संचालक से एक करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। वहीं इसके बाद अब कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
बेहद गरीब परिवार से आने वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार ने राजनीति में लंबा संघर्ष किया है, जहां लगातार चुनाव लड़ने के बाद आखिरकार विधानसभा चुनाव में डोडियार को सफलता मिली, और डोडियार ने जीत हासिल की है। वहीं इसके बाद अब विधायक बनते ही डोडियार पर अलग-अलग तरह के आरोप लग रहे हैं, जिसके चलते डोडियार मुश्किल में फंसे नजर आ रहे हैं।

डोडियार ने किया लंबा संघर्ष
बेहद गरीब परिवार से आने वाले कमलेश डोडियार ने कड़ा संघर्ष कर सफलता का मुकाम हासिल किया है, जहां डोडियार ने 12 लाख रुपए का कर्ज लेकर चुनाव लड़ा। इतना ही नहीं डोडियार ने एक वक्त टिफिन बांटने का काम भी किया है। वहीं गांव में चिमनी लगाकर पढ़ाई करने के बाद डोडियार ने रतलाम से अलग-अलग विषयों में ग्रेजुएशन किया है, तो वहीं ग्रेजुएशन के बाद डोडियार ने राजस्थान में कुछ दिन मजदूरी भी की है। वहीं इसी के बाद रुपए जुटाकर डोडियार ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की, जहां जन सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के चलते हैं डोडियार ने विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया, और विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाबी भी हासिल की है।
ऐसा रहा राजनीति में करियर
कमलेश्वर डोडियार ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, जिस समय डोडियार को 18 हजार वोट मिले थे। वहीं इसके बाद डोडियार ने लगातार 5 साल क्षेत्र में सक्रियता के साथ काम करते हुए 2023 में विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की है, जहां अबकी बार डोडियार ने लगभग 4618 मतों से जीत हासिल की है। जयस यानी जय आदिवासी युवा संगठन से जुड़े कमलेश डोडियार ने भारत आदिवासी पार्टी के विनर तले चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें कामयाबी हासिल हुई है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: MP के मालवा में किसका चला मैजिक, ताजा सर्वे में BJP को मिली इतनी सीट












Click it and Unblock the Notifications