MP: कम वोटिंग होने पर नाराज हुए BJP विधायक, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

इंदौर, 9 जुलाई। सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां इस बार शहर में वोटिंग का प्रतिशत कम रहने से राजनैतिक दलों में चिंता नजर आ रही है, वहीं वोटिंग परसेंटेज कम होने पर युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी तीखे तेवर अपनाते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की नजर भी वोटिंग परसेंटेज पर भी, जहां शहर में कम हुए वोटिंग परसेंटेज ने बीजेपी नेताओं को भी निराश किया है, इसी बीच युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय के तीखे तेवर भी देखने मिले, जहां उन्होंने कम वोटिंग परसेंटेज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है।

indore voting

पत्र में विजयवर्गीय ने की ये मांग
एमएलए आकाश विजयवर्गीय ने अपने पत्र में लिखा कि, नगर पालिका निगम चुनाव में विधानसभा 3 सहित संपूर्ण इंदौर के विभिन्न वार्डों के चुनाव में त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची, मतदाता पर्चियों का मतदाता तक नहीं पहुंचना, मतदाता सूची में नाम नहीं आना तथा एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों में होने से मतदाता को काफी असुविधा हुई। इसके चलते हजारों मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित रह गए। इसी के साथ आकाश विजयवर्गीय ने इसे गंभीर और दुभार्ग्यपूर्ण बताते हुए, गंभीरता से जांच करने की मांग भी की है। गौरतलब है की मतदान के दिन कई वार्डों के लोगों ने शिकायतें की थी कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, जहां इसके बाद शहर में मतदान का प्रतिशत भी काफी कम रहा, जिसके चलते अब जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी है।

पिछले साल के मुकाबले कम रहा प्रतिशत
इंदौर में नगर निगम चुनाव के मतदान प्रतिशत पर यदि नजर डालें तो शहर में कुल 60.88 प्रतिशत वोट डाले गए, शहर में कुल 18.50 लाख लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था, जिनमें से लगभग 11.17 लाख लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत को लेकर राजनीतिक दलों में भी चिंता जायज थी, जिसके चलते दोनों ही दल मतदान प्रतिशत पर अपनी नजर जमाए हुए थे।

काफी कम रहा मतदान का प्रतिशत
सुबह मतदान के शुरू होने के साथ ही जिस तरह का उत्साह लोगों में नजर आ रहा था, उससे मतदान का प्रतिशत अच्छा खासा होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन शाम होते-होते मतदान का प्रतिशत भी कम होता चला गया, जिसके बाद मतदान प्रतिशत के फाइनल आंकड़े ने सभी को चौंका दिया। इंदौर में हर बार मतदान का प्रतिशत अच्छा खासा रहता है, लेकिन इस बार नगर निगम चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम ही देखने मिला।

ये भी पढ़ें-इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर पत्रकारों के इस सवाल पर बोले सिंधिया, 'अभी नहीं बताऊंगा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+