उमा भारती की सभा में आए लोगों को फेंक कर दिया गया खाना, वीडियो वायरल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांदरी में 16 अगस्त को रानी आवंती बाई की जयंती एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोगों ने भाग लिया। अब इस कार्यक्रम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कार्यक्रम में आने वाले लोगों को फेंककर पूरी दी जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोधी समाज में आक्रोश व्याप्त है।

Mismanagement in Uma Bharti’s gathering-in-sagar

रानी अवंतीबाई की प्रतिमा के लिए अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज रानी अवंतीबाई की जयंती है। वीरांगना रानी अवंति बाई ने अंग्रेजों को युद्ध में परास्त कर दिया था। एक वर्ष तक स्वतंत्र रूप से शासन भी किया था। विश्वासघात के कारण ही अंग्रेज उनके विरूद्ध सफल हो सके। उनकी मृत्यु महान थी।

बता दें कि कार्यक्रम में बांदरी के विधायक द्वारा लोगों के लिए खाने के पैकेट की व्यवस्था भी की गई थी। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची जनता को व्यवस्थापकों द्वारा फेंककर खाना दिया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोधी समाज में आक्रोष व्याप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+