Jan Ashirwad Yatra:यह चुनाव मात्र वोट की लड़ाई नहीं-स्मृति ईरानी

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक जनसभा में कहा कि मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण और अंत्योदय के संकल्प के साथ भाजपा काम कर रही है। मध्यप्रदेश में घर की बेटी को लक्ष्मी के रूप में शासकीय योजना के माध्यम से पूजा है और 46 लाख से अधिक बेटियों को लखपति बनाया है। जिस पार्टी ने लाडली बहना योजना से 1 करोड 31 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। गौरव की बात है कि उस पार्टी का नाम बीजेपी है।

उन्होंने कहा कि हम यह भ्रम न पाले की आगामी समय में हम सिर्फ चुनाव लडने वाले है। यह मात्र वोट की लडाई नहीं, अधर्म और धर्म की लडाई है। यह लडाई उनसे है जो राम का नाम लेते है और कोर्ट में हलफनामा देकर राम के अस्तित्व को नकारते है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सनातन धर्म का परिचय नहीं है। सनातन धर्म रानी दुर्गावती का बलिदान है, सनातन धर्म अहिल्याबाई का अभिमान है।

Minister Smriti Iranis big statement on Hindu religion in Jan Ashirwad Yatra in Sehore

स्मृति ईरानी ने कहा कि जब तक गीता का सार और गंगा की धार है। तब तक सनातन कोई समाप्त नहीं कर सकता है। उन्होंने गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने पर कहा कि नाम बदलने से फर्क नहीं पडता। शेर की खाल पहनने से गीदड शेर नहीं बनता।

Recommended Video

    Jan Ashirwad Yatra:यह चुनाव मात्र वोट की लड़ाई नहीं-स्मृति ईरानी

    भाजपा विकास का पर्याय, फिर आशीर्वाद दें - शिवराजसिंह चौहान

    इछावर विधानसभा के ग्राम अमलाह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 15 माह की सरकार में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद करने के अलावा कुछ नहीं किया। संबल योजना, किसान सम्माननिधि, कन्यादान योजना को बंद कर दिया। भाजपा सरकार जिस दिन से फिर सरकार में आई सभी योजनाओं को शुरू कर लाडली बहना योजना में बहनों को 1 हज़ार रुपए प्रतिमाह उनके खातों में भेजना शुरू किया। किसान सम्मान निधि में 6 हज़ार रुपए केंद्र सरकार और इतनी ही राशि प्रदेश सरकार मिलाकर हर साल किसानों को 12 हजार रुपए उनके खातों में डाल रही है।

    उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना में अक्टूबर से 1250 रुपए भेजूंगा। इसे बढ़ाकर 3000 रूपए कर दूंगा। हर महिला को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सशक्त बनाऊंगा। सभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने उपस्थित जनता से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। भाजपा विकास का पर्याय है। मध्यप्रदेश की जनता मेरे लिए भगवान है। जनता की सेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहे, इसके लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद दीजिए।

    सीहोर में फिर कमल खिलेगा- नरेन्द्र सिंह तोमर

    केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने सीहोर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज 70 कि.मी. की यात्रा में पूरे समय बारिश हो रही थी। फिर भी यात्रा का जगह जगह जनता ने ऐतिहासिक स्वागत किया। जिस तरीके से यात्रा में जनसैलाब उमडा है, उसके आधार पर कह सकता हूं कि सीहोर जिले में पहले भी कमल खिलेगा और आने वाले चुनाव में कमल खिलेगा।

    उन्होंने कहा कि 2003 के पहले जब हम सीहोर में आंदोलन करने आते थे, तब दो नारे लगाते थे। चारों तरफ अंधेरा और पहरेदार लूटेरा और दूसरा नारा जब तक रहेंगे दिग्गी तब तक घर में जलेगी डिब्बी। 2003 के बाद जनता के आशीर्वाद भाजपा की सरकार बनी। सीहोर और प्रदेश की तस्वीर और तकदीर भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बदली है। उन्होंने कहा कि 2003 के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हर गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचायी है। भाजपा ने विकास भी किया है और जनता की सेवा भी की है। उन्होंने कहा कि सीहोर का जिला सौभाग्यशाली है, जिसने सीहोर में कमल खिलाया है और मध्यप्रदेश को भी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के रूप में एक सशक्त नेता दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+