Nikay Chunav MP: उमा भारती के कारण क्‍या कट सकता है मंत्री के स‍िपहसालार का ट‍िकट? जान‍िए क्‍या है मामला

सागर, 19 जून। भाजपा की फायर ब्रांड नेता सुश्री उमा भारती ने सागर में पार्षद प्रत्‍याश‍ियों कीसूची जारी होने के बाद अपने एक समर्थक को ट‍िकट की मांग कर संगठन और मंत्र‍ियों को असमंजस में डाल द‍िया है। कारण ज‍िस वार्ड से उन्‍होंने ट‍िकट की मांग की है वहां से मंत्री भूपेंद्र सिंह के खासमखास लक्ष्‍मण सिंह को ट‍िकट जारी क‍िया जा चुका है। उमा भारती द्वारा भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष को फोन लगाकर ट‍िकट की ड‍िमांड की बात कही जा रही है। उल्‍लेखनीय है कि पार्टी ने अभी तक पार्षदों के मैंडेट जमा नहीं कराए हैं।

फाइल फोटो: उमा भारती, भूपेंद्र सिंह

मप्र के सागर में रव‍िवार को भाजपा में सूची जारी होने के बाद तीन वार्ड में प्रत्‍याशी बदलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म बना रहा। भाजपा सूत्रों से म‍िल रही अनुसार सुश्री उमा भारती ने भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष बीडी शर्मा से फोन पर चर्चा कर सागर में इतवारी टौरी वार्ड से र‍िंकू नामदेव के ल‍िए ट‍िकट मांगा है। पूरे ज‍िले में उनके द्वारा केवल एक ट‍िकट की मांग संगठन से की गई है। सागर में द‍िनभर उथलपुथल मची रही। कारण ज‍िस वार्ड से उन्‍होंने ट‍िकट देने के ल‍िए कहा है वहां से भाजपा ज‍िला उपाध्‍यक्ष व भूपेंद्र सिंह के खासमखास स‍िपहसालार को ट‍िकट द‍िया गया है। इसके अलावा दो अन्‍य वार्ड में भी प्रत्‍याशी बदलने को लेकर नेता और संगठन मशक्‍कत कर रहे हैं। इधर भोपाल से उमा भारती का मैसेज जैसे ही सागर आया तो यहां संगठन और नेता सकते में आ गए। नगरीय व‍िकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र स‍िंह के खास समर्थक लक्ष्‍मण स‍िंह ठाकुर का ट‍िकट कटने से गलत मैसेज जाएगा यद‍ि र‍िंकू को ट‍िकट नहीं द‍िया गया तो उमा भारती नाराज हो सकती हैं। चूंकी मामला उमा भारती और भूपेंद्र सिंह खेमे से जुडा है इसल‍िए कोई भी नेता या पदाध‍िकारी बोलने से कतरा रहे हैं।

भाजपा में चंद्रशेखर वार्ड में भी नया पेंच फंसा है
शहर के चंद्रशेखर वार्ड से भी पेंच फंस गय है। यहां फ‍िलहाल सामान्‍य अनारक्ष‍ित सीट से व‍िधायक खेमे की मेघा दुबे को ट‍िकट द‍िया गया है, ज‍िसको लेकर भाजपा में सामान्‍य वार्ड से मह‍िला को ट‍िकट देने का व‍िरोध जताया गया था। अब यहां पर भूपेंद्र सिंह के खेमे से संजीव पाण्‍डेय को ट‍िकट दिलाने और प्रत्‍याशी बदलने का दबाव संगठन पर बना हुआ है। मामले में व‍िधायक और मंत्री के ग्रुप के दावेदार आमने-सामने हैं।

कांग्रेस ने गुपचुप तरीके से प्रत्‍याशी बदल दिया
इधर बीते रोज काफी दबाव के बाद जब कांग्रेस पार्टी ने अपने पार्षद प्रत्‍याश‍ियों की सूची जारी की तो इसमें कई वार्डों को लेकर असंतोष सामने आया था। चंद्रशेखर वार्ड से द‍िलीप साहू को ट‍िकट द‍िया गया था, देर रात मामले में जोर-दबाव की राजनीत‍ि चली और सुबह इस वार्ड से मोहम्‍मद समीर खान को ट‍िकट दे द‍िया गया। कांग्रेस में भी कुछ और वार्ड में प्रत्‍याशी बदलने को लेकर व‍िचार चल रहा है।

नामांकन के बाद प्रत्‍याशी कैसे बदले जा रहे, क्‍या है न‍ियम
एक सवाल उठाया जा रहा है कि सूच‍ियां जारी होने और नामांकन जमा होने के बाद वार्ड पार्षद के ट‍िकट कैसे बदले जा सकते हैं। इस मामले में न‍िवार्चन आयोग का न‍ियम सामने आया है। ज‍िसमें नामांकन जमा करने तक प्रत्‍याश‍ियों की मैंडेट जमा करना अन‍िवार्य नहीं है। इसमें नाम वापसी के द‍िन तक पार्टी का अध‍िकृत मैंडेट जमा क‍िया जा सकता है। इसी कारण दोनों पार्टियों ने कई वार्डों में मैंडेट जमा नहीं किया है, ज‍िस कारण अभी एक-दो द‍िन वार्डों में प्रत्‍याश‍ियों के नाम में फेरबदल की गुंजाइश बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+