एमपी: नगर पालिका सीएमओ ने बोला झूठ तो प्रभारी मंत्री ने पहनाई सीएमओ को फूलों की माला

गुना में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह का अनोखा अंदाज आया सामने, नगर पालिका सीएमओ का झूठ पकड़े जाने पर अलग ढंग से किया गुस्से का इजहार, सीएमओ को पहनाई फूलों की माला, मंत्री ने हाथ भी जोड़े

गुना, 12 अक्टूबर। गुना में नगर पालिका सीएमओ द्वारा प्रभारी मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर के सामने झूठ बोला गया। जब प्रभारी मंत्री ने सीएमओ का झूठ पकड़ लिया तो प्रभारी मंत्री ने फूलों की एक माला मंगाई और सीएमओ के गले में पहना दी। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने सीएमओ के हाथ भी जोड़ लिए।

guna

बुधवार को गुना पहुंचे थे प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर
मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और गुना जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बुधवार को गुना जिले के दौरे पर थे। यहां प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नगर पालिका का निरीक्षण किया। इस दौरान जब प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका सीएमओ ईशांत धाकड़ से कुछ सवाल किए जिनका जवाब सीएमओ ईशांत धाकड़ ने दिया। लेकिन जो जवाब सीएमओ द्वारा दिए गए वह झूठे निकले। झूठ पकड़े जाने पर प्रभारी मंत्री ने अनोखे अंदाज में अपना गुस्सा जाहिर किया।

फूलों की माला मंगाकर सीएमओ की गले में पहनाई
प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सीएमओ ईशांत धाकड़ का झूठ पकड़े जाने के बाद तुरंत एक फूलों की माला मंगवाई और इसके बाद सीएमओ को वह माला पहना दी। सीएमओ को माला पहना कर मंत्री ने सीएमओ के हाथ जोड़ लिए। हाथ जोड़ने के साथ ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि झूठ बोलने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है।

guna

योजनाओं के बारे में प्रभारी मंत्री ने मांगी थी जानकारी
प्रभारी मंत्री ने सीएमओ ईशांत धाकड़ से कुछ योजनाओं के बारे में जानकारी मांगी थी। प्रभारी मंत्री द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब सीएमओ नहीं दे सके और जो जवाब दिए वह भी सही नहीं थे। कुल मिलाकर सीएमओ साहब प्रभारी मंत्री के सामने झूठ बोल रहे थे जिसका पता प्रभारी मंत्री को चल गया और उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में अपना गुस्सा जाहिर की है।

जिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण
जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बुधवार को गुना पहुंचकर जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं। इसके साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल में गंदगी के ढेर देखकर अस्पताल प्रबंधन को फटकार भी लगाई और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+