MP News: मंत्री की कार्रवाई से बरेली, उदयपुरा विधानसभा में मचा हड़कंप, सरकारी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण
MP News: गुरुवार को मध्य प्रदेश शासन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र बरेली उदयपुर और देवरी में स्थित सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर मंत्री ने अधिकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई।
मंत्री के अचानक निरीक्षण करने से अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बरेली के कुछ प्राइवेट क्लीनिक और तीन बड़े अस्पतालों का भी मंत्री ने निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ सीमा जो डॉक्टर दिनेश खत्री सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्रवाई करते हुए कुछ क्लिनिकों को सील करने के निर्देश भी दिए। जिसके बाद प्राइवेट अस्पताल संचलकों और क्लिनिको में इसकी चर्चा जोरों से होने लगी। कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया।
राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सरकारी हॉस्पिटल में लापरवाही और अव्यवस्थाओं पर आकर्षित होते हुए नाराजगी जताई राज्य स्वास्थ्य मंत्री पटेल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत भी की और उनकी समस्याएं भी जानी। सरकारी अस्पतालों में अनियमितता पाए जाने पर बीएमओ सहित डॉक्टर को मंत्री ने फटकार भी लगाई।
मंत्री पटेल ने अस्पताल में जिम्मेदार अधिकारियों से कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटेल ने कहा कि मरीज के इलाज में लापरवाही और अभद्र व्यवहार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications