भोपाल सहकारी दुग्ध संघ का मंत्री लखन पटेल ने किया निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता का रखा जाए पूरा ध्यान

Madhya Pradesh News: पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने भोपाल सहकारी दुग्ध संघ पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुग्ध संयंत्रों में दुग्ध उत्पादों की शुद्धता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा सांची ब्रांड के उत्पाद शुद्धता के साथ जांच परखकर पूरी गुणवत्ता के साथ बनाए जा रहे। इसके लिए सभी संबंधित बधाई के पात्र हैं।

Lakhan Patel

उन्होंने दुग्ध संयंत्रों में दूध प्रोसेसिंग, दुग्ध उत्पादों की निर्माण विधि, उनकी पैकिंग, लैब टेस्टिंग की प्रक्रिया को देखा और दूध संग्रहण से लेकर दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन की जानकारी प्राप्त की।

दूध और दुग्ध उत्पादों की विधि के संबंध में प्रबंधक, संयंत्र संचालन अजय सिरोही और लैब टेस्टिंग की विधि के बारे में प्रबंधक, गुणवत्ता नियंत्रण श्रीमती प्रज्ञा झा ने विस्तार से बताया। मंत्री पटेल ने संयंत्रों में बनने वाले दुग्ध उत्पादों और दूध लैब टेस्टिंग प्रक्रिया की सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+