MP News: खनिज अधिकारी के साथ पूरे स्टाफ ने किया रक्तदान, कुछ ऐसे मना साहब का जन्मदिन

मध्यप्रदेश में बदलते दौर में आजकल जहां लोग अपने जन्मदिन मनाने में हजारों रुपए बेवजह खर्च कर देते हैं। वहीं जिले के खनिज अधिकारी सावन चौहान ने अपने जन्मदिन पर दिखावे की परिपाटी से हटकर काम किया। शासकीय सेवा में रहते हुए सामाजिक सरोकार एवं पीड़ित मानवता की सेवा का भाव लिए चौहान पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे है।

गुरुवार को खनिज स्टोन क्रशर एसोसिएशन के बैनर तले चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाया। शहर की परसाई कालोनी स्थित रक्षा हॉस्पिटल में स्वेचिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने खुद से की है। इसमे करीब 100 यूनिट स्वेच्छिक रक्तदान किया गया।

Khargone

चौहान की इस पहल की अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी सराहना की। शिविर के दौरान खनिज विभाग स्टाफ सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने की स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान चौहान ने कहा कि जन्मदिन हमेशा से सादगी के साथ मनाते है। समाजसेवा, जरूरतमन्दों की सामर्थ्य अनुसार मदद कर बेहद खुशी होती है।

जन्मदिन पर केवल केक काटकर खुशी मनाना खुशिया नही होती, सामाजिक सरोकार भी जरूरी है। इसी सोच को लेकर पिछले कुछ समय से सड़क दुर्घटना, सिकलसेल पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं की खून की कमी के चलते हो रही परेशानियों को देखते हुए रक्तदान करने का संकल्प लिया। इसमे लोग जुड़ते गए और अब यह वृहद स्तर पर होने लगा है।

उन्होंने कहा कि, हमें कम से कम जन्मदिन, शादी की सालगिरह, किसी की पुण्यतिथि पर वर्ष में एक बार रक्तदान करना ही चाहिए। चिकित्सक डॉ हितेश मुजाल्दा ने कहा, स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए, इससे शरीर मे कोई नुकसान नही होता, न ही कोई कमजोरी होती है। आपके छोटे से प्रयास से किसी की जान बच जाए इससे बड़ा दान क्या हो सकता है।

आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने शिविर में शामिल होकर शिविर की सराहना करते हुए, इसे जनजागरूकता की अच्छी पहल बताया। शिविर में सहायक खनिज अधिकारी रीना पाठक, आबकारी उप निरीक्षक मुकेश गौर, ब्लड बैंक के डॉ विनय सिंह चौहान, सचिन चौहान, जितेंद्र गुप्ता, परवीन पाटीदार, महेंद्र खांडे, कृष्णा चौहान आदि ने सेवाएं।

ये भी पढ़े- MP News: PUC प्रमाण पत्र बनाने के बाद ही चलाएं वाहन, वरना तगड़ा चालान भरने के लिए हो जाएं तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+