MP News: PUC प्रमाण पत्र बनाने के बाद ही चलाएं वाहन, वरना तगड़ा चालान भरने के लिए हो जाएं तैयार

मध्यप्रदेश में जिला परिवहन अधिकारी देवास ने जिले के समस्त वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि, वे मान्यता प्राप्त ऑनलाइन पीयूसी जांच केन्द्र से पीयूसी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के उपरान्त ही वाहन संचालित करें।

जिले में परिवहन विभाग, यातायात विभाग एवं खाद्य द्वारा एक माह तक सतत् रूप से पीयूसी (वाहनों के प्रदूषण जांच) के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

Bhopal

जिला परिवहन अधिकारी देवास ने बताया कि, एक माह जनजागरूकता अभियान उपरान्त जिले में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया जायेगा, जिसमें बिना पीयूसी के वाहन संचालित होते पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही कर शमन शुल्क वसूला जायेगा। प्रथम बार बिना पीयूसी के वाहन संचालित होते पाए जाने पर समस्त प्रकार की गैर व्यावसायिक वाहनों पर 01 हजार रूपये जुर्माना तथा समस्त प्रकार की व्यवसायिक वाहनों पर 05 हजार रूपये जुर्माने का प्रावधान है। इस धारा में द्वितीय अथवा पश्चातवर्ती अपराध के लिये समस्त प्रकार की वाहनों के लिये यह जुर्माना राशि 10 हजार रूपये हो जायेगी।

इंदौर में हुआ है एक्शन

नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के अंतर्गत इंदौर को वायु स्वच्छता में नम्बर-1 बनाने के लिए कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह के निर्देशन में लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी के तहत परिवहन विभाग, नगर निगम तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा इंदौर में संचालित हो रहे प्रदूषण जांच केन्द्रों में से 5 केन्द्रों की आकस्मिक जांच की गई।

जांच के दौरान ऑनलाइन संचालित जांच केन्द्रों की कार्यप्रणाली नियमानुसार हो रही है या नहीं, इसकी तस्दीक की गई। यह संज्ञान में आने पर कि कुछ जांच केन्द्रों द्वारा अवैध तरीके से अन्य राज्यों की आई.डी. से प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे हैं, पर पिपलिया राव स्थित एक जांच केन्द्र को सील किया गया। उस जांच केन्द्र में प्रदूषण जांच मशीनें एवं ऑनलाइन जांच केन्द्र का बोर्ड लगा पाया गया, जबकि जांच केन्द्र के प्राधिकार पत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी।

अब यह जांच की जा रही है कि, उक्त जांच केन्द्र द्वारा किसी अन्य राज्य की आई.डी. से प्रदूषण प्रमाण पत्र तो जारी नहीं किये जा रहे हैं। जांच पश्चात नियमानुसार मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों एवं नियमों के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर से इन शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट, दिखेगा ये बड़ा बदलाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+