सीएम शिवराज सिंह ने कहा- 25-26 अगस्त को कोविड वैक्सीनेशन का चलाया जाएगा महाअभियान
सीएम शिवराज सिंह ने कहा- 25-26 अगस्त को कोविड वैक्सीनेशन का चलाया जाएगा महाअभियान
भोपाल, 22 अगस्त: मध्य प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान 25 और 26 अगस्त को चलाया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन 25 तारीख को कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज़ लगाई जाएगी। लेकिन 26 तारीख को सिर्फ़ वैक्सीन की दूसरी डोज़़ ही लगाई जाएगी।

दरअसल, यह बात मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में 60 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दी है। केवल 12 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। तो वहीं, अब 25 और 26 अगस्त को कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान में पहले दिन 25 तारीख को कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज़ लगाई जाएगी। लेकिन 26 तारीख को सिर्फ़ वैक्सीन की दूसरी डोज़़ ही लगाई जाएगी।
सीएम ने कहा कि लोगों के सहयोग से कोविड संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है। हालांकि, कोविड 19 को खत्म नहीं किया गया है। हमें घबराना नहीं चाहिए, लेकिन सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। मैं सभी लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार बनाए रखने की अपील करता हूं। बता दें कि 21 अगस्त को 4 लाख 12 हजार 275 व्यक्तियों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।
प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 34 लाख 78 हजार 726 व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 65 लाख 71 हजार 243 व्यक्तियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुकी है। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए 25 एवं 26 अगस्त को फिर महाअभियान प्रदेश में चलाया जाएगा। अभी तक के आंकड़ों में इंदौर वक्सीनेशन में प्रदेश में प्रथम है। यहां 95 प्रतिशनत लोग प्रथम डोज और 27 प्रतिशत लोग द्वितीय डोज लगवा चुके है। यह आंकड़े शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बैठक में सामने आए।
बैठक 25-26 अगस्त को प्रस्तावित टीकाकरण महा अभियान की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल बात की और महा अभियान को कामयाब बनाने की अपील की। सरकार ने 25 अगस्त को 20 लाख लोगों को पहली और 26 अगस्त को 10 लाख लोगों को दूसरी डोज प्राथमिकता से देने की रणनीति बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications