MP News: रतलाम सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार पर मेडिकल स्टोर संचालक ने लगाया एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप
Ratlam MLA News: मध्य प्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी के चर्चित विधायक कमलेश्वर डोडियार एक बार फिर चर्चाओं में है। बता दे रतलाम जिले के सैलाना से आदिवासी विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है।
मेडिकल स्टोर संचालक ने एक वीडियो जारी करते हुए विधायक पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में विधायक की सफाई भी सामने आई है।

मेडिकल संचालक का वीडियो सामने आने के बाद विधायक डोडियार ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के बजाना में 30 साल से अवैध रूप से मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है उस पर नियम के विरुद्ध कई काम भी किए जाते हैं। जब मैंने खुद कार्रवाई के लिए तीन घंटे धरना दिया। इसके बाद प्रशासन ने उसे पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
तपन राय मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। एक वीडियो में उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को करीब 4 बजकर 10 मिनट पर विधायक साहब का कॉल आया। उन्होंने कहा कि तुम अवैध रूप से मेडिकल चला रहे हो। मुझसे मिलो। नहीं तो ठीक नहीं रहेगा।
उसी दिन मैं उनसे मिलने गया। मेरी चेकिंग कर मोबाइल बाहर ही रख लिया गया। मैं अंकल को साथ ले गया था, लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया। मुझसे पूछा गया कि क्या डिग्री है। मैंने कहा कि फार्मासिस्ट हूं, तब उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में रहने नहीं दूंगा। उन्होंने धीरे से इशारा किया, कितने दे सकते हो।
उन्होंने मुझे 1 करोड़ रुपए देने को कहा। आज (शुक्रवार) मेरे मेडिकल स्टोर पर आकर बैठ गए। मुझे कहा कि हमारे विधायक प्रतिनिधि दशरथ डिंडोर को बात करने के लिए भेजा था, उनसे बात क्यों नहीं की। मौका दिया तो नौबत यहां तक नहीं आती। जाते-जाते कहते गए कि तेरे को जेल भेजकर मानूंगा।
शुक्रवार को विधायक कमलेश्वर डोडियार पहुंचे। तीन घंटे तक मेडिकल दुकान पर बैठे रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों को बुलाया। बाजना बीएमओ पहुंचे। पंचनामा बनाया। इसके बाद सभी चले गए। वन इंडिया को डोडियार ने फोन पर बताया कि मैंने दुकान सील कराने के लिए तीन घंटे तक दुकान के अंदर धरना दिया है।
एक डॉक्टर के पास MBBS, बीएचएमएस और क्लिनिकल का लाइसेंस होना चाहिए। जो व्यक्ति मुझ आरोप लगा रहा है, वह पिछले 30 साल से बाजना में अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहा है। अवैध रूप से गर्भपात कर रहा है। गरीब लोगों को ठगता है। मेरे द्वारा पूर्व में सीएमएचओ को दुकान सील करने का पत्र भी लिखा है। बाजना क्षेत्र में 3 हजार बंगाली झोलाछाप है, जिनका यह नेता है। यह खुद मेरे पास 20 लाख रुपए लेकर आया था। काम करते रहने को कहा था, तब मैंने कहा कि 1 करोड़ भी देगा तो नहीं लूंगा। जो आरोप लगाए वह गलत हैं।
मेरे पास फार्मासिस्ट की डिग्री- मेडिकल संचालक
तपन राय ने बताया कि पिछले 30 साल से मेडिकल स्टोर का संचालन नियमानुसार कर रहा हूं। मेरे पास फार्मासिस्ट की डिग्री है और मेडिकल स्टोर का भी लाइसेंस है। विधायक द्वारा सैलाना के उनके सरकारी आवास पर बुलाया गया। पूछा गया कि क्या-क्या डिग्री है। आदिवासियों के साथ लूटपाट करता है। उन्होंने कहा कि मुझे सांसद का चुनाव लड़ना है। 10 करोड़ रुपए लगेंगे।
एक कागज पर 1cr यानी एक करोड़ लिखकर दिया, तब मैंने कहा कि मैं खुद को बेच दूं, तब भी इतने रुपए नहीं दे पाऊंगा। तब उन्होंने कहा कि यह तेरी प्रॉब्लम है। तू जेल जाने के लिए तैयार रह। तपन राय का कहना था कि मैं आगे होकर विधायक से क्यों मिलने जाऊंगा। 20 लाख रुपए तो आज तक नहीं कमाए, तो मैं इतने रुपए कैसे उन्हें देने जा सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications