MP News: राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों में सप्लाई हुई MD ड्रग्स, 7 महीने में डेढ़ क्विंटल बनाई गई थी ड्रग्स

औद्योगिक क्षेत्र बागरोदा में एमडी ड्रग्स बनाने का कारखाना पकड़े जाने के बाद बड़ी जानकारी सामने आई है। यह कारखाना संचालित करने वाले तीन आरोपी नासिक के सान्याल बाने भोपाल के अमित चतुर्वेदी और मंदसौर के हरीश आंजना को रिमांड पर लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूछताछ कर रही है।

उसमें पता लगा कि आरोपियों ने पिछले 7 माह में डेढ़ क्विंटल ड्रग्स बनाई थी। इसे हरीश आंजना और उसके साथियों ने राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में पहुंचाया। भोपाल पुलिस भी अब एमडी ड्रग्स के नेटवर्क को खंगाल में जुट गई है।

MD drugs supplied in neighboring states including Rajasthan new revelation

सभी आरोपित 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर है। पुलिस की जांच में सामने आया कि राजस्थान के प्रतापगढ़ होते हुए मंदसौर के रास्ते एमडी ड्रग्स पहुंचाई जा रही है। मध्य प्रदेश में भी दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स की आपूर्ति होती है। राजस्थान से उज्जैन होते हुए भी एमडी ड्रग्स मध्य प्रदेश में पहुंचने की जानकारी मिली है। इसकी पुष्टि इस बात से भी हो रही है कि पुलिस की नारकोटिक्स शाखा ने अभी तक जितने प्रकरण पकड़े हैं। उन सब में इसका कनेक्शन मिला है।

MD drugs supplied in neighboring states including Rajasthan new revelation

हरीश आंजना है मास्टरमाइंड

पुलिस के अनुसार मंदसौर का रहने वाला पूर्व भाजपा नेता हरीश आंजना ड्रग्स के काले कारोबार का मास्टरमाइंड है। उसका पिता भी अफीम तस्करी से जुड़ा था और कई बार जेल गया था। हरीश जेल में कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर शोएब लाला के संपर्क में आया था। उसके माध्यम से हरीश नासिक के सान्याल बाने से मिला दोनों ने मिलकर पीथमपुर में ड्रग्स बनाने की योजना बनाई थी।

बाद में उन्होंने अमित चतुर्वेदी को भी शामिल कर लिया अमित एमएससी और रसायन शास्त्र का जानकार है। तीनों के अलग-अलग काम थे और उसे काम के अनुसार ही लाभांश का वितरण होता था। इसमें सबसे अहम हरीश का काम था। क्योंकि वे माल को का खपाता था, जबकि अमित व सान्याल ड्रग्स तैयार करते थे और कच्चे माल का प्रबंध करते थे।

एटीएस ने पकड़ा था कारखाना

बता दे की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और गुजरात एटीएस ने इस कारखाने से तरल व टैबलेट के रूप में एमडी ड्रग्स और इसे बनाने का कच्चा माल पड़ा था। गुजरात एटीएस ने इसकी कीमत 1814 करोड़ रुपए आंकी थी। एनसीबी अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर, इस काम में लगे अन्य लोगों को तलाश करने में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+