Morena में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की हुई मौत, कई की हालत गंभीर

Morena News, मुरैना। खबर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena) से है, यहां जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच से सात लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो व्यक्तियों की हालत चिंता जनक बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। तो वहीं, जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद मुरैना जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: Murena शराब कांड पर CM Shivraj Singh Chouhan ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
    Many people died by drinking poisonous liquor in Morena

    मुरैना जिले के एसपी अनुराग सुजानिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जहरीली शराब पीने से हुई मौत यह हादसा बागचीनी थाना स्थित छेरा मानपुर गांव और सुमावली थाना के पहवाली गांव का है। शराब के सेवन से मानपुर गांव में 6 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं, पहवाली गांव में 4 लोग मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमार लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

    प्राप्त समाचार के मुताबिक, 11 जनवरी की सुबह सबसे पहले मामला बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव से सामने आया था। यहां जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन गंभीर हालत में लेकर उसे ग्वालियर जाने लगे, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। व्यक्ति का शव लेकर जब परिजन गांव पहुंचे तो पता चला कि गांव में शराब पीने की वजह से कई और लोगों की तबीयत बिगड़ गई है।

    इसके कुछ देर बाद 6 और लोगों की भी मौत हो गई, जिसके बाद सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और बीमार को लोगों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुरैना जिला अस्पताल के डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। वहीं, कई की तबीयत खराब है।

    SHO को किया गया निलंबित
    मुरैना में जहरीली शराब पीने से हुई 10 लोगों की मौत के बाद बागचीनी थाना के एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से काफी दुखी हूं। कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है, जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+