MP News: चुनावी जीत के लिए पीतांबरा-नलखेड़ा में गुप्त विजयी अनुष्ठान में जुटे कई मंत्री और चुनाव लड़ रहे नेता
MP Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव 2024 के 7 चरणों में अब सिर्फ एक चरण शेष है। 1 जून को इस आखिरी चरण के चुनाव के बाद 4 जून को परिणाम सामने आएंगे। इसी चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने के लिए दतिया के पीतांबरा पीठ और नलखेड़ा में बगलामुखी मंदिर में इन दोनों गुप्त अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
दरअसल, दतिया की पीतांबरा पीठ में विराजित मां बगलामुखी को सत्ता की देवी कहा जाता है। सट्टा का यही सुख पाने के लिए लोकसभा के इस चुनावी संग्राम में कूदने वाले राजनेता माता के चरणों में नस मस्तक है। हर किसी की अर्जी 4 जून को आने वाले चुनाव परिणाम में जीत का परचम लहराना है।

अपनी अपनी इसी चाहत को पूरा करने के लिए छोटे बड़े कई राजनेता राज्य सट्टा की देवी मां बगलामुखी के दरबार में गुप्त अनुष्ठान कर रहे हैं हालांकि अनुष्ठान को लेकर पीतांबरा पीठ प्रबंधन ने जानकारी गुप्त रखे जाने की बात कही है। लेकिन विजयी कामना को लेकर इन गुप्त अनुष्ठानों की संख्या में अचानक से बड़ी बढ़ोतरी हो गई है।
इधर नलखेड़ा बगलामुखी मंदिर में भी अनुष्ठानों का दौर जारी है बगलामुखी मंदिर के पुजारी ने बताया कि आमतौर पर चुनाव के दौरान एक महीने में ही यहां पर 30 से ज्यादा अनुष्ठान और पूजा संपन्न होती हैं। इस दौरान राजनीतिक व्यक्तियों की आवाजाही बढ़ जाती है।
कई साधक अनुष्ठान में जुटे
विजई कामना के अनुष्ठान की संख्या इतनी ज्यादा है कि पीतांबरा पीठ पर इसके लिए कई लोगों को स्थान तक नहीं मिल पाया है बताया जाता है किसी स्थिति में कई साधक यजमानों का अनुष्ठान अपने घर व पीठ के आसपास ही कर रहे हैं।
देशभर के नेता अपनी जीत के लिए कर रहे हैं अनुष्ठान
मध्य प्रदेश नहीं बल्कि देशभर के नेता भी पीतांबरा पीठ आकर जब अनुष्ठान कर रहे हैं दतिया के पीठ से जुड़े पुजारी और साधकों ने अपने निवास स्थान पर भी पूजा स्थान बना रखे हैं जहां वे जजमानों के जप तप के साथ अनुष्ठान कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications