Mandsaur News: गांव वालों ने सरपंच को गधे में उल्टा बैठ कर निकाल जुलूस, शमशान घाट में ले जाकर किया यह काम
Mandsaur News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी लोग बारिश की राह देख रहे हैं। मंदसौर में बारिश के लिए लोगों ने अनोखा टोटका अपनाया, जो चर्चा का विषय बन गया है।
मान्यता है कि ऐसा करने से अच्छी बारिश होगी। कृषि प्रधान देश में अच्छी खेती के लिए बारिश ही एक मात्र सहारा है, लेकिन मंदसौर में अभी तक सामान्य बारिश भी नहीं हो पाई है।

जिसके कारण किसान परेशान हैं। फसलें खराब होने की स्थिति में आ गई हैं। जिससे किसान अब अच्छी बारिश की कामना को लेकर तरह-तरह का जतन कर रहा है।
मंदसौर के चन्द्रपुरा क्षेत्र के पार्षद शैलेन्द्र गिर गोस्वामी को मुक्तिधाम पर पूजन-अर्चन के बाद गधे पर बैठाकर घुमाया गया। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद शैलेन्द्र गिरी गोस्वामी ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण हर व्यक्ति परेशान है। बारिश की कामना को लेकर कई परम्परा है। प्रार्थनाएं की जाती हैं, इसमें मुक्तिधाम पर स्थापित काल भैरव का पूजन किया जाना भी शामिल है।
इसी के चलते मुक्तिधाम में हल में गधों को जोतकर खड़े नमक व काले उड़द डालकर हकाई करवाई गई और गधे पर बैठाकर यात्रा निकाली गई और कामना की गई की क्षेत्र में अच्छी बारिश हो।












Click it and Unblock the Notifications