Mandsaur News: पति ने पसंद की स्कूटी में नहीं घुमाया तो पत्नी ने 2 साल तक तड़पाया, चर्चा में अदालत का आदेश

did not take his wife on a scooty in Mandsaur

Mandsaur News: मंदसौर नेशनल लोक अदालत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पत्नी अपने पति से सिर्फ इसलिए नाराज थी क्योंकि वह उसे स्कूटी पर नहीं घुमाता था।

वह उससे दो साल से अलग मायके जाकर रह रही थी। कोर्ट के आदेश पर पति ने पत्नी को स्कूटी पर घुमाया और दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय लिया है।

wife did not turn the scooty mandsaur

नीमच निवासी मनोज ने अपनी पत्नी जयललिता (बदला हुआ नाम) से तलाक लेने के लिए आवेदन लगाया था। जयललिता मंदसौर की रहने वाली है। अप्रैल 2021 में दोनों की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद जयललिता ने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और जयललिता अपने मायके चली गई।

मनोज ने जयललिता को वापस लाने की कोशिश की लेकिन उसके घरवालों ने उसे वापस भेज दिया। इसके बाद मनोज ने तलाक की अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने दोनों पति-पत्नी की काउंसलिंग करवाई।

पता चला कि दोनों एक ही कपड़े की दुकान में काम करते थे। उन्होंने अपनी जमा पूंजी से एक बैंगनी रंग की स्कूटी खरीदी थी। मनोज अकेले ही स्कूटी से काम पर जाता था। जयललिता को पैदल या ऑटो से जाना पड़ता था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। आखिरकार जयललिता नाराज होकर अपने मायके चली गई।

काउंसलिंग के बाद कोर्ट ने मनोज से पूछा कि स्कूटी किसके पसंद की थी? मनोज ने जयललिता की तरफ इशारा किया। इसके बाद कोर्ट ने मनोज को जयललिता को स्कूटी पर बिठाकर घुमाने को कहा। साथ ही स्कूटी का रजिस्ट्रेशन भी जयललिता के नाम पर करवाने को कहा। इससे जयललिता खुश हो गई और दोनों साथ रहने को तैयार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+