सड़क पर लावारिस मिले बच्चे को गोद लेने सात समंदर पार से नीमच पहुंचा विदेशी जोड़ा
सड़क पर लावारिस मिले बच्चे को गोद लेने सात समंदर पार से एमपी पहुंचा विदेशी जोड़ा
नीमच। इस मासूम ने मखमली बिछोना और अपनों का प्यार मांगा था, मगर दुनिया में आते ही इसके अपने ही जान के दुश्मन बन गए। इसे लाड दुलार की बजाय मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया, मगर नवजात के सांसों की डोर लम्बी और किस्मत अच्छी थी। अब इसी नवजात को गोद लेने के लिए विदेशी जोड़ा मध्य प्रदेश के नीमच स्थित अनाथ आश्रम पहुंचा।

बता दें कि डेढ़ साल पहले नीमच शहर की सड़क पर एक नवजात लावारिस हालत में रोता हुआ मिला था। लोगों की सूचना पहुंची पुलिस ने नवजात को नीमच के अनाथ आश्रम पहुंचाया और उसके माता पिता की तलाश शुरू की, मगर उनका कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में तब से अनाथ अश्राम में ही बच्चे का लालन पोषण हो रहा था।
उधर, माल्टा के रहने वाले पति-पत्नी को यूरोप की एक एजेंसी के जरिए कुछ दिन पहले नीमच के अनाथ आश्रम में डेढ़ साल का बच्चा होने की जानकारी मिली। इनकी शादी 14 साल पहले हुई थी, लेकिन अभी कोई संतान नहीं हुई थी। ऐसे में यह जोड़ा उसी एजेंसी से नीमच अनाथ आश्रम का पता लेकर यहां पहुंच गया। नीमच के अनाथ आश्रम में पहुंचे विदेशी जोड़े ने सभी कानून औपचारिकताएं पूरी करके बच्चे को अपनी संतान बना लिया और उसे अपने साथ माल्टा ले गए।












Click it and Unblock the Notifications