Video: मैहर पुलिस के साथ ये क्या हो रहा है? सरेआम चौराहे पर पार्षद पति लगा रहा थप्पड़, नहीं रहा कोई खौफ

Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर से एक चौंका देने वाला सामने आया है। जहां महिला पार्षद पति ने सरेआम पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर रहा है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शारदा टॉकीज चौराहे के पास पुलिस पर हुए हमले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या पुलिस का खौफ लोगों के बीच कम हुआ है। रविवार की रात हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद पार्षद पति को पकड़ पुलिस वालों ने उसका जुलूस निकाल दिया।

maihar councilor husband police assault video

जानकारी मुताबिक, मैहर नगर पालिका में वार्ड नंबर 12 की पार्षद अर्चना चौरसिया के पति अरुण चौरसिया ने रविवार रात बीच सड़क पर पुलिस आरक्षक गुड्डू यादव को थप्पड़ मरे थे। घटना दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के चल समारोह के दौरान हुई।

बताया जाता है कि रविवार रात आरक्षक गुड्डू यादव चल समारोह में ड्यूटी पर था। चल समारोह शारदा टॉकीज चौराहे पर पूर्वी दरवाजे के पास था, तभी नशे में धुत पार्षद पति अरुण चौरसिया अपने साथियों के साथ सड़क पर डांस करने लगा। जिससे चल समारोह की गति भी धीमी पड़ गई और जाम लगने की वजह से आवागमन अवरुद्ध हो रहाथा।

पुलिस आरक्षक गुड्डू यादव ने सामान्य तौर पर अन्य लोगों के साथ ही पार्षद पति को भी आगे बढ़ने को कहा, लेकिन इससे पार्षद पति आग बबूला हो गया। वह आरक्षक की तरफ झपटा और मारपीट करने लगा। यह देख कर वहां रहने अन्य पुलिस कर्मी भी पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने उसे अलग कराया।

मारपीट का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब वायरल हो रहा है। मैहर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्षद पति अरुण चौरसिया के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जाता है कि अरुण चौरसिया मैहर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भोला चौरसिया का पुत्र और वार्ड 12 की पार्षद अर्चना चौरसिया का पति है। वह इसके पहले भी कई बार विवाद कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+