महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बोले विजयवर्गीय, 'संजय राउत बकवास नहीं करते तो ऐसा नहीं होता'

महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के लिए भाजपा महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने शिवसेना प्रवक्त संजय राउत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह बगावत मिस्टर राउत की बकवास का नतीजा है। अगर संजय राउत बकवास नहीं करते तो ऐस

भोपाल, 23 जून। अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले BJP महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने अब महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक पर बयान दिया है। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के लिए उन्होंने सीधे तौर पर संजय राउत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जो राजनैतिक उठापठक हुई है वो शिव सेना के भ्रष्टाचार के खिलाफ विद्रोह है। महाराष्ट्र में इतना भ्रष्टाचार था कि वहां के विधायकों को शर्मिंदा होना पड़ता था, लेकिन अब उद्धव ठाकरे का अहंकार कम होगा। उन्होंने कहा कि यह बगावत मिस्टर राउत की बकवास का नतीजा है। अगर संजय राउत बकवास नहीं करते तो ऐसा नहीं होता।

कैलाश विजय वर्गीय यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों को भी महाराष्ट्र के घटनाक्रम से सबक लेना चाहिए। क्योंकि महाराष्ट्र में शिवसेना की तरफ से कार्यकर्ताओं के साथ तानाशाही की जा रही थी। कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं समझा जाता था। यही वजह है कि विधायकों ने बगावत की है। अब महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार भी कम होगा और शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का अहंकार भी।

Kailash Vijayvargiya

महाराष्ट्र में जारी है सियासी घमासान
महाराष्ट्र में सियासी घमासान पिछले तीन दिनों से जारी है और सियासी बागडोर शिवसेना प्रमुख व प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथ से छूटती दिख रही है। क्योंकि शिवसेना के कुछ और विधायक बागी एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ शामिल हो गए हैं। वहीं, एकनाथ शिंदे भी दावा कर चुके हैं कि उनके पास शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायक हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को चिट्ठी लिख सकते हैं। ऐसे में परिस्थितियों को देखते हुए राज्यपाल को फैसला लेना होगा। वहीं, माना यह भी जा रहा है कि अब उद्धव सरकार भी राज्यपाल से विधानसभा भंग करने करने की सिफारिश कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+