Mahakal Lok Corridor : कलेक्टर क्यों बांट रहे संत, महात्माओं और पुरोहितों को पीले चावल, जानिए वजह
Mahakal Lok Corridor के लोकार्पण समारोह के लिए सागर कलेक्टर दीपक आर्य बीते दो दिन से शहर के संतों, मंदिरों और मठों के महंतों, पुजारियों को पीले चावल देकर निमंत्रण दे रहे हैं। दरअसल उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर पीले चावल सौंपकर उन्हें निमंत्रण दे रहे हैं। वे सभी को आगामी 11 अक्टूबर को शहर के मंदिरों में महाकाल कॉरिडोर लोकार्पण के समय विशेष पूजन कार्यक्रम करने, दीपोत्सव मनाने की गुजारिश की है।

महाकाल लोक कॉरीडोर का उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मप्र के सभी जिलों और नगरों में शिव मंदिरों व प्रतिष्ठित तीर्थ स्थलों पर विशेष पूजा-पाठ आयोजित किया जाएगा। मंदिरों में विशेष अनुष्ठान आयोजित होंगे। चुनिंदा जगहों पर बड़ी-बड़ी टीवी स्क्रीन लगाकर उज्जैन से महाकाल लोक लोकार्पण का लाइव प्रसारण किय जाएगा। इसको लेकर सागर में कलेक्टर दीपक आर्य ने आयोजन को लेकर, उज्जैन कार्यक्रम में शामिल होने और मदिरों, मठों में विशेष रुप से हवन, पूजन, पाठ, जाप, आरती करने की गुजारिश भी की हैं।
वृंदावन बाग मंदिर में 11 हजार दीप रोशन होंगे
महाकाल लोक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर सागर में मुख्य कार्यक्रम वृंदावन बाग मंदिर में आयोजित होगा। जहां 11000 दीपों से मंदिर को रोशन किया जाएगा। पंडित पुजारी संघ की बैठक में निर्णय लिए गए कि सागर शहर सहित समस्त जिले के मंदिरों में 11 अक्टूबर को मंदिरों की साफ, सफाई साज, सजावट के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। सागर जिले का मुख्य कार्यक्रम वृंदावन बाग मंदिर बस स्टेंड पर आयोजित होगा। जिसमें कि 11000 दीपों से मंदिर को रोशन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications