'महाकाल लोक‘ की तरह सागर में बनेगा ‘श्रीकृष्ण लोक', निधि वन, परिक्रमा मार्ग भी तैयार होगा

Mahakal Lok की तरह मप्र के सागर में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों को शामिल करते हुए 'श्रीकृष्ण लोक' तैयार किया जाएगा। नगर निगम सागर व स्मार्ट सिटी सागर मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। बता दें कि बड़ा बाजार क्षेत्र में सदियों पुराने भगवान श्री राधा-कृष्ण के 32 प्रतिष्ठित मंदिर मौजूद हैं। इनमें भूतेश्वर मार्ग पर स्थित श्रीगृरुधाम मंदिर से लेकर चकराघाट तक स्थित मंदिर शामिल हैं। बता दें सागर में बड़ा बाजार क्षेत्र धर्म के मामले में काफी ख्याती प्राप्त है। धार्मिक पर्व के मौके पर इलाके की छटां देखते ही बनती है। हजारों लोग रोजाना मंदिरों में आरती व दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।

shri dev atal bihariji mandir

बुंदेलखंड के मुख्यालय सागर में श्रीकृष्ण लोक बनेगा। इस दिशा में नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने काम शुरु कर दिया है। श्रीकृष्ण लोक में बड़ा बाजार इलाके के 32 मंदिरों को शामिल किया जा सकता है। इसमें श्रीगुरुधाम मंदिर से प्रारंभ कर चकराघाट क्षेत्र में स्थित भगवान श्रीराधा-कृष्ण के मंदिरों को शामिल किया जाएगा। इन मंदिरों व पथ को जोड़ते हुए कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस मार्ग पर आने वाले सभी मंदिरों की जानकारी, इतिहास, स्थापना से जुड़ी जानकारियों को संजोया जाएगा ताकि श्रृद्धालुओं को इनकी जानकारी हो सके। मंदिर से जुड़ी कई किवदंतियां, चमत्कार, किस्से, कहानियां, भगवान की कृपा से जुड़ी कहानियों को भी प्रमुखता से समाहित किया जाएगा। उज्जैन के महाकाल लोक व मंदिर में की गई बारकोड व्यवस्था की तर्ज यहां भी प्रयास किया जाएगा की प्रत्येक मंदिर की जानकारी बारकोड के माध्यम से लोगों को मिल सके।

shri krishna lok

निधिवन और कुंज गलियां, परिकृमा पथ भी बन सकता है
बड़ा बाजार इलाका पुराना शहर है। इसे मंदिरों के कारण मिनी वृंदावन धाम की संज्ञा दी जाती है। ट्रस्ट के मंदिरों, धर्मशालाओं और ट्रस्ट के पुराने भवन भी यहां मौजूद हैं। चाट की चौपाटी और चौपड़ा भी मौजूद हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां मॉडल स्कूल की पहाड़ी पर निधि वन तो चौपड़ा को श्यामकुंड, राधाकुंड के रुप में विकसित किया जा सकता है। सबसे प्रसिद्ध व प्रतिष्ठित मंदिर श्रीदेव अटल बिहारी जी मंदिर को केंद्र में रखकर चारों तरफ परिक्रमा पथ और कुंज गलियां विकसित की जा सकती हैं। निगम द्वारा प्रारंभिक रुप से प्लान को लेकर पार्षदों की एक कमेटी तैयार कर श्रीकृष्ण लोक के प्लान का खाका तैयार करने को कहा गया है। इसमें आसपास के सभी वार्डों के पार्षद शामिल हैं।

निगम स्मार्ट सिटी के साथ विभाग से फंड मिल सकेगा
नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी के अनुसार महाकाल लोक की तरह सागर के बड़ा बाजार इलाके में श्रीकृष्ण लोक के प्लान पर काम कर रहे हैं। इसमें पार्षदों की कमेटी क्षेत्र में श्रीकृष्ण लोक के कामों और भविष्य के प्लान पर कार्ययोजना पर काम कर रही है। इसमें निगम इंजीनियरों से भी प्लान तैयार कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी और निगम मिलकर इसे पूरा करेगा। प्लान का खाका तैयार होते ही प्रस्ताव बनाकर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को सौंपकर बजट की मांग की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+