बेट की हार का सदमा सह न सकी मां, रामलाल रौतेल की माता का निधन
सागर। विधानसभा चुनाव मे पुत्र की पराजय का सदमा एक मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। चुनाव परिणाम की जानकारी मिलते ही कुछ घंटे के भीतर दम तोड़ दिया। अनूपपुर से भाजपा से विधायक रामलाल रौतेल की माता चैतीबाई (89) मंगलवार को पूरे दिन ग्राम चोरभठी में चुनाव परिणाम की खबरें देखती रहीं, लेकिन बेटे की हार की खबर मिलते ही वो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाईं। देर शाम उन्हे पुत्र रामलाल के चुनाव में पराजय की खबर मिली। इसके बाद सोने चली गयीं।

सुबह वे जल्दी जागकर घर के कामकाज मे लग जाती थी। जब नियत समय के बाद भी वे नहीं जागी तो घर के लोगों ने जगाने की कोशिश की तो पता चला कि उन्होंने रात में ही किसी समय दम तोड़ दिया है। चैतीबाई लम्बी अवस्था के बावजूद सक्रिय रहती थीं। उनके निधन की खबर मिलने पर जिले भर के लोग अन्तिम संस्कार में शामिल होने ग्राम चोरभठी पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications