Mohan Yadav MP New CM: जानें कितने पढ़े-लिखे हैं MP के नए सीएम मोहन यादव, क्वालिफिकेशन जान आप हो जाएंगे हैरान

Mohan Yadav MP New CM: मध्य प्रदेश के लोगों को इस बार काफी पढ़े लिखे मुख्यमंत्री मिलने जा रहे हैं। उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने हैं।

शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके मोहन यादव के पास आधा दर्जन से भी ज्यादा डिग्रियां हैं। वो पढ़ाई में अपनी विशेष रुच‍ि के साथ बीएससी, एलएलबी, एमबीए और पीएचडी जैसी डिग्र‍ियां हासिल कर चुके हैं।

 mohan yadav CM Madhya Pradesh

उन्होंने एमपी में ही रहकर अपनी शिक्षा पूरी की है। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बीएससी की, उसके बाद उन्होंने वकालत की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति पढ़ाई की तरफ रुख करते हुए एम.ए पॉलिटिकल साइंस किया और फिर एमबीए भी किया। इसके अलावा उन्होंने पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है।

पीएचडी की डिग्री के बाद उन्हें डॉक्टर की उपलब्धि हासिल की। इसी के बाद से उनकी एक पहचान डॉक्टर मोहन यादव के रूप में होने लगी। अत‍ि श‍िक्ष‍ित होने के चलते उनकी विधानसभा क्षेत्र में लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं। यही नहीं मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। माना जा रहा है कि इतने पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री मिलने से राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम देखने को मिल सकते हैं।

भोपाल के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुई मीटिंग में 58 साल के मोहन यादव को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है। मोहन यादव स्वयंसेवक संघ के करीबी भी माने जाते हैं। मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था।

उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। उनकी शादी सीमा यादव से हुई थी। उनकी पत्नी भी काफी शिक्षित हैं। उनके 2 बेटे और एक बेटी है। उनके मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+