मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: सावधान! आज फिर होगी भारी बारिश, इन 21 जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी
MP Weather: मध्य प्रदेश में सितंबर का आखिरी सप्ताह मानसून की विदाई (Monsoon withdrawall) का समय होता है। लेकिन यह विदाई इस बार काफी देरी से हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
जिससे जलभराव और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। वहीं विदिशा, रायसेन, भोपाल जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि गुरुवार को कई जगहों पर भारी बारिश हुई थी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया था।

एमपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बैतूल, बुरहानपुर, धार, इंदौर, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना में भारी बारिश की संभावना जताई है।
वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
गुरुवार को कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश
बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया था। रेड अलर्ट में 4 जिले अलीराजपुर, झाबुआ, उत्तर बड़वानी, दक्षिण पश्चिमी धार जिले के कुछ इलाके शामिल थे। जबकि ऑरेंज अलर्ट में नर्मदापुरम, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा, मंडला शामिल थे।
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट को दो कैटेगरी में बांटा था। एक भारी बारिश और दूसरा गरज-चमक के साथ बारिश। 12 जिलों बैतूल, झाबुआ, धार, देवास, अनूपपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्ना में भारी बारिश की संभावना जताई गई थी. दूसरी कैटेगरी में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर और हरदा समेत 15 से ज्यादा जिले शामिल थे, जहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications