Madhya Pradesh Weather: चक्रवाती तूफान मिचौंग से बदल दया मौसम का मिजाज, ठंड को लेकर जारी हुआ अलर्ट
Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश चक्रवाती तूफान मिचौंग से राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान गिरने लगा है। जिसके कारण कड़ाके की ठंड का सितम देखने को मिल रही है। प्रदेश भर के कई जिलों में घने कोहरे से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार तापमान गिर रहा है।
मौसम विभाग अनुसार मध्य प्रदेश में पश्चिमी विछोभ का असर दिख रहा है। साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश की हवा में ठंडक रहेगी। बीती रात
ग्वालियर, पचमढ़ी और राजगढ़ सबसे ठंडे रहे है। यहां दिन के साथ रात के टेम्प्रेचर में भी गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार बादल छंटने और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव नहीं होने से मौसम बदल रहा है। अगले दो-तीन दिन तक ऐसी ही ठंड पड़ेगी। प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विभाग के जानकारी अनुसार आज ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों के साथ कटनी शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, शहडोल, दतिया और पन्ना में कोहरा छाने के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान और भी नीचे जा सकता है।
मौसम विभाग मुताबिक सबसे कम तापमान राजगढ़ जिले में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पचमढ़ी में 9.02 ग्वालियर में 9.8 दतिया में 10.5 उमरिया में 10.5 9 गांव में 10.3 छिंदवाड़ा में 11.5 भोपाल में 12 इंदौर में 14.6 मलाजखंड में 11.1 रीवा में 11.1 मंडल में 11.4 वह जबलपुर में 12 डिग्री सेल्सियस में तापमान दर्ज किया गया है.अधिकतम तापमान की बात की जाए तो यह स्थिर बना हुआ है सोमवार को पचमढ़ी में 22.6 भोपाल में 26.8 ग्वालियर में 26.6 इंदौर में 27 छिंदवाड़ा में 25.4 जबलपुर में 26.3 मलाजखंड में 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications