एमपी में इस बार ठंड बरपाएगी कहर! IMD ने जारी किया अलर्ट, बताया इंदौर भोपाल में कब से पड़ेगी कड़कड़ाती सर्दी

Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्दी और ठंड ने दस्तक दे दी है। कई इलाकों में तो लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े भी पहनने लगे हैं। भोपाल इंदौर सहित अधिकतर जिलों में रात का टेंपरेचर 10 डिग्री से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 15 नवंबर के बाद कड़कड़ाती सर्दी की संभावना जताई है।

कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की जानकारी दी है। वहीं भोपाल मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि शनिवार को भोपाल के मौसम में धुंध बनी रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Weather in Madhya Pradesh

पचमढ़ी में रात का टेंपरेचर 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। यहां दिन में तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है, लेकिन रात के दौरान ठंडी हवाएं और सर्दी लोगों को परेशान करने लगी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 नवंबर के बाद मध्यप्रदेश में सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा।

ज्यादातर जिलों के रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। मंडला, उमरिया, राजगढ़, गुना सहित कई जिलों का टेंपरेचर और नीचे आ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। खरगोन, पचमढ़ी, रतलाम, रायसेन, राजगढ़, मंडला, बैतूल, भोपाल, गुना, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा और उज्जैन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में राज्य में कोई बड़ा मौसम सिस्टम प्रभावी नहीं है। हालांकि हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण टेंपरेचर में कमी देखी जाने लगी है। आगामी 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही रात के टेंपरेचर में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+