MP Weather: मौसम के बदले मिजाज से कहीं राहत तो कहीं आफत, आज भी 9 जिलों में बारिश के आसार, यहां पर बढ़ी ठिठुरन

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश का सिलसिला आखिरकार थम गया है। बारिश थमने के बाद अब प्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने घेर लिया है।

यही कारण है कि मौसम विभाग ने एमपी के कई क्षेत्रों में घने कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ अगले 24 घंटे के अंदर मध्य प्रदेश में एक और सिस्टम सक्रिय होने वाला है। जिसके कारण प्रदेश भर में बादल छाए रहने की संभावना है।

Madhya Pradesh, Weather Update

एमपी के 20 से ज्यादा शहरों में 15 डिग्री से नीचे तापमान पहुंच गया है। वहीं उमरिया में 11.3 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान दर्ज किया है। अब अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार भिंड, मुरैना, सिंगरौली ग्वालियर, दतिया, और सीधी जिले में घना कोहरा छाएगा। इसके लिए यहां येलो अलर्ट किया गया है। वहीं, शहडोल संभाग के जिलों के साथ हरदा, नर्मदापुरम, रीवा, कटनी, पन्ना, रायसेन, छतरपुर, टीकमगढ़, जबलपुर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले में हल्का कोहरा छाएगा। अगले 72 घंटे के दौरान धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे में भिंड, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, छिंदवाडा, बालाघाट जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होगी और वज्रपात भी संभव है, शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा छिंदवाड़ा में 12.1, जबलपुर में 13.4, सागर में 12.3, मलाजखंड में 13.01, भोपाल में 14.01, ग्वालियर में 12 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 12, इंदौर में 15.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+