मध्य प्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
मध्यप्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
भोपाल, 27अप्रैल: मध्य प्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोमवार रात को ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा, मैंने आज रूटीन चेकअप कराया, जिसमे मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझे कोरोना के कोई लक्षण नहीं है लेकिन जो भी मेरे संपर्क में आये हो, सावधानी बतौर कृपया अपनी जांच करा लें। सतर्कता रखें और सुरक्षित रहें।

मध्य प्रदेश में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। राजधानी भोपाल में भी हालात अच्छे नहीं हैं। कोरोना के बढ़ते केसों के साथ ही अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। राज्य में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं और ऑक्सीजन को लेकर काफी ज्यादा परेशानी है। मध्य प्रदेश में कोरोना के 92 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।
इस समय देश में कोरोना वायरस बहुत ज्यादा फैल गया है। स्थिति ये है कि बीते एक हफ्ते से तीन लाख से ज्यादा मामले हर रोज आ सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कुल 3.52 लाख कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं, जो अब तक दुनिया में किसी भी देश में एक दिन में सामने आए नए केसों का रिकॉर्ड है। पिछले 5 दिनों में ही देश में 15 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए गए हैं। देश में इस समय एक्टिव केस भी बढ़कर 28,13,658 हो गए हैं। वहीं अब तक कोरोना से 1,95,123 मौतें हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications