महिला ने 35 मिनट में 6 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी करा रहे डॉक्टर भी हो गए परेशान

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले अस्पताल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक प्रसूता ने 6 बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का जन्म तय वक्त से पहले हो गया, इस कारण नवजातों की हालत बेहद नाजुक थी। इसी वजह ने दो नवजात शिशुओं ने दम तोड़ दिया। हालांकि चार नवजातों को डॉक्टरों की निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh के Sheopur में महिला ने 35 Minutes में दिया 6 बच्चों को जन्म | वनइंडिया हिंदी
    जांच में पता चला कि पेट में हैं 6 बच्चे

    जांच में पता चला कि पेट में हैं 6 बच्चे

    बड़ौदा की रहने वाली मूर्ति पत्नी विनोद माली की पहली डिलीवरी थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे बड़ौदा अस्पताल से श्योपुर रेफर किया गया था। 7 महीने से भी कम समय की प्रसूता का इतनी तेज प्रसव पीड़ा देख चिकित्सकों ने उसकी सोनोग्राफी जांच कराई। जांच में पता चला कि मूर्ति के गर्भ में दो-तीन नहीं बल्कि 6 बच्चे हैं।

    करीब 35 मिनट में दिया 6 बच्चों को जन्म

    करीब 35 मिनट में दिया 6 बच्चों को जन्म

    यह पता लगते ही न सिर्फ पीड़िता के घरवाले परेशान हुए बल्कि डॉक्टरों के भी हाथ-पांव फूल गए। गनीमत यही रही कि बिना किसी ऑपरेशन के सामान्य डिलीवरी से प्रसूता ने बच्चों को जन्म दिया। करीब 35 मिनट में मूर्ति ने सभी 6 बच्चों को जन्म दिया, जिनमें 4 लड़के और दो लड़कियां हैं। सभी नवजातों का वजन 450 ग्राम से लेकर 750 ग्राम तक था।

    दो नवजात शिशुओं की हो गई मौत

    दो नवजात शिशुओं की हो गई मौत

    इसलिए उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल एसएनसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। दोनों बालिकाएं ही सबसे कमजोर थीं, जिनका वजन पूरा 400 से 450 ग्राम था। बालिकाओं ने इलाज के दौरान एसएनसीयू में ही दम तोड़ दिया। जबकि चार बालकों का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+