आर्थिक संकट में मध्‍य प्रदेश: शिवराज सरकार ने सप्लीमेंट्री बजट से पहले लिया 1000 करोड़ रुपए का कर्ज

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है। इससे उबरने के लिए शिवराज सिंह चौहान की सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को सरकार ने एक बार फिर बाजार से एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। वित्त विभाग के नोटिफिकेशन के मुताबिक यह कर्ज विकास योजनाओं के लिए लिया गया है। आपको बता दें कि इसके पहले भी शिवराज सरकार ने 20 दिसंबर को खुले बाजार से 2000 करोड़ का कर्ज लिया था। जिसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मध्यप्रदेश सरकार के लिए कर्ज लेने की लिमिट तय कर दी थी।

आर्थिक संकट में मध्‍य प्रदेश: शिवराज सरकार ने सप्लीमेंट्री बजट से पहले लिया 1000 करोड़ रुपए का कर्ज

वित्त विभाग के अधिकारियों को कहना है के सरकार मार्च तक चार हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण ले सकती है। अच्छे वित्तीय प्रबंधन की वजह से प्रदेश को 14, 440 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऋण लेने की अनुमति केंद्र सरकार ने दी थी। इसके साथ जो शर्त लगाई गई थी, उनमें अधिकांश को सरकार पूरा कर चुकी है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश की प्रशंसा भी की है।

आपको बता दें कि केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश को वित्तीय वर्ष 2020-21 में 34003 करोड़ के कर्ज लेने की अनुमति दी थी। जबकि मौजूदा वक्त में मध्य प्रदेश पर बाजार का कुल 32630 करोड़ का कर्ज हो चुका है। अब मार्च 2021 तक शिवराज सरकार 1373 करोड़ रुपये का कर्ज और ले सकती है।

शिवराज सरकार ने 2020 में कब-कब और कितना कर्ज लिया

  • 01 अप्रैल- 500 करोड़
  • 30 मई- 500 करोड़
  • 06 जून- 500 करोड़
  • 03 जुलाई- 1000 करोड़
  • 08 जुलाई- 1000 करोड़
  • 13 जुलाई- 1000 करोड़
  • 07 अगस्त- 1000 करोड़
  • 05 सितंबर- 1000 करोड़
  • 15 सितंबर- 1000 करोड़
  • 03 अक्टूबर- 1000 करोड़
  • 08 अक्टूबर- 1000 करोड़
  • 15 अक्टूबर- 1000 करोड़
  • 29 अक्टूबर- 1000 करोड़
  • 05 नवंबर- 1000 करोड़
  • 12 नवंबर- 1000 करोड़
  • 18 नवंबर- 1000 करोड़
  • 18 दिसंबर- 2000 करोड़
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+