Shivpuri News: बारिश में बहकर आ गए मिस्टर मगरमच्छ, नाले में खौफनाक नजारा देख सहम गए लोग, Video
Shivpuri News:
Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भारी बारिश के बीच एक मगरमच्छ भटकते हुए एक फिजिकल कॉलेज क्षेत्र में घुस गया। पूरे दो घंटे के बचाव अभियान के बाद उसे पकड़ लिया गया। इस मगरमच्छ के निकल आने से फिजिकल इलाके के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। [वीडियो नीचे]
आसपास रहने वाले लोगों के द्वारा इस बात की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यहां पर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे पकड़ा और उसे पास के ही मड़ीखेड़ा डैम में छोड़ दिया गया है।

शिवपुरी के फिजिकल थाना इलाके के फिजिकल महाविद्यालय के पास नाली में लगभग 6 फीट का मगरमच्छ निकल आने के बाद इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। जैसे ही मगरमच्छ की जानकारी आसपास के मोहल्ला वासियों में पहुंची तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के जुटने की जानकारी मिलते ही मौके पर फिजिकल थाना पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। लगभग 2 घंटे फिजिकल महाविद्यालय के सामने तमाशा चलता रहा। गुरुवार सुबह 7 बजे के लगभग मगरमच्छ को नाली में देखा गया था।
माधव राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से लगा शिवपुरी शहर है। इस राष्ट्रीय उद्यान में सांख्यसागर झील है। जिसमें बड़ी तादाद में मगरमच्छ हैं। इस झील में करीब यहां पर 200 से ज्यादा मगरमच्छ हैं। इस सांख्यसागर झील से शिवपुरी नगर के नाले से जुड़ा हुआ हैं। इन्हीं नालों के सहारे मगरमच्छ शहर में घुस आते हैं। पिछले कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि लगातार शिवपुरी शहर की रिहायशी कॉलोनीवासियों में मगरमच्छ निकल रहे हैं। सांख्यसागर झील में लगातार बढ़ती मगरमच्छों की संख्या भी शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।












Click it and Unblock the Notifications