मध्य प्रदेश: 7 साल की बच्ची का रेप और फिर हत्या, पत्नी के अफेयर का बदला लेने के लिए शख्स दरिंदगी पर उतरा

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक 31 वर्षीय शख्स राजेश रजक ने अपने पड़ोस में रहने वाली सात साल की बच्ची के साथ पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। बच्ची 17 नवंबर से लापात थी। उसका शव जंगल में बरामद हुआ है।

Madhya Pradesh Satna Crime News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक पड़ोसी ने सात साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा सोमवार (28 नवंबर) को तब हुआ जब पीड़िता बच्ची का शव जंगल में मिला। पुलिस ने कहा कि 17 नवंबर को लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी।

Madhya Pradesh Satna Crime News

17 नवंबर से लापाता थी बच्ची

सतना जिले के अनुमंडल पुलिस अधिकारी आशीष जैन ने कहा कि बच्ची 17 नवंबर को लापता हो गई थी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसका अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान हमने 31 वर्षीय राजेश रजक को उसके कॉल रिकॉर्ड के आधार पर रविवार को गिरफ्तार किया था। राजेश रजक मृतक बच्ची का पड़ोसी है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पत्नी के अफेयर का बदला लेने के लिए किया ये घिनौना अपराध

राजेश रजक ने पुलिस को बताया कि उसने ही बच्ची का रेप और हत्या किया। रजक ने कबूल किया और कहा कि उसकी पत्नी का पड़ोसी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। उसने उसे रोकने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। उसके बाद उसने बदला लेने की ठान ली और पड़ोसी की बेटी को अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय राजेश रजक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+