यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश के सागर जिले में दो बड़े हादसे, ट्रक पलटने से 6 प्रवासी मजदूरों की मौत और 42 घायल

सागर। मध्य प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 42 लोग घायल हैं। पहला हादसा सागर-छतरपुर सीमा पर हुआ, जहां इस सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 4 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। जबकि 8 की हालत गंभीर है। ये दुर्घटना सागर से छतरपुर की तरफ जा रहे ट्रक के पलटने से हुई है। इसमें कुल 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सागर और छतरपुर दोनों जिलों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है। सभी घायलों को बंडा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

Recommended Video

    Auraiya accident के बाद अब Madhya Pradedh के Sagar में पलटा ट्रक, 5 मजदूरों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    सागर जिले में बड़ा हादसा

    सागर जिले में बड़ा हादसा

    बता दें कि ये सभी मजदूर महाराष्ट्र से यूपी के सिद्धार्थनगर जा रहे थे। अभी भी कुछ लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी दुर्घटना सागर जिले के शाहगढ़ के पास की है, जहां मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 24 लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस हादसे में 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    औरेया में सड़क हादसा

    औरेया में सड़क हादसा

    गंभीर मजदूरों को छतरपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य मजदूरों का इलाज शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. ये सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रहे थे। आपको बता दें कि शनिवार के तड़के उत्तर प्रदेश में भी बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें करीब 24 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर ट्रक में सवार होकर गोरखपुर जा रहे थे।

    सीएम योगी ने लिया कड़ा एक्शन

    सीएम योगी ने लिया कड़ा एक्शन

    फरीदाबाद से 81 मजदूरों को लेकर आ रहे खड़े डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल है। अब इस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने आगरा के एडीजी, आईजी, एसएसपी, मथुरा के एसएसपी और अपर पुलिस अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। वहीं, फतेहपुर सीकर और मथुरा जिले के कोसी कला के एसएचओ को सीएम ने सस्पेंड कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+