रतलामः दो ट्रकों की आपसी भिड़ंत में लग गई जबरदस्त आग, 3 जिंदा जले

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बीते रविवार की रात को फोरलेन पर दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। आपसी भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रक में आग लग गई। इस हादसे में ट्रक के क्लीनर सहित तीन लोग जिंदा जल गए। जबकि इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

madhya pradesh ratlam truck accident three burnt alive

यह हादसा जिले के फोरलेन पर घिटला ब्रिज पर हुई, जहां मिर्च से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में घुस गया और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद एक ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे मिर्ची से भरे ट्रक के ड्राइवर, क्लीनर सहित तीन लोग मौके पर ही जिंदा जल गए। मिर्च से भरा ट्रक खरगोन से अजमेर की तरफ जा रहा था। वहीं दूसरा ट्रक पत्थर से भरा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दमकल की भी गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे में सभी मृतक खरगोन जिले के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 5 घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+