ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 5 घायल
Recommended Video
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार का सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमे छह लोगों की मौत हो गई है। जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है उसमे दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में सवार पांच अन्य लोगों को भी चोट आई हैं। यह हादसा रविवार रात तकरीबन 11.30 बजे हुए हुआ। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मारूति की अर्टिगा कार में कुल 11 लोग सवार थे। कार दनकौर इलाके में एक नहर में गिर गई। हादसे में घायल 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी के पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ है। कोहरे की वजह से ड्राइवर को आगे देखने में दिक्कत हुई, जिसके चलते गाड़ी नहर में जा गिरी। पुलिस के अनुसार इस दौरान मारूति अर्टिगा कार के साथ एक और कार भी जा रही थी। ये सभी लोग संभल जिले के रहने वाले थे और दिल्ली जा रहे थे। हादसे में मृतकों की पहचान महेश 35, किशन लाल 50, नीरेश 17, राम खिलाड़ी 75, मल्लू 12 और नेत्रपाल 40 के तौर पर हुई है। इस हादसे की पुलिस जांच कर रही है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications