Madhya Pradesh News: नतीजों के बीच सिंधिया ने दिग्विजय को क्यों दी शुभकामना

Madhya Pradesh Election Result 2023: तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मतों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी मध्य प्रदेश में सरकार बनाती दिख रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि उनकी हर बद-दुआ का मैं स्वागत करता हूं।

ज्योतिरादित्य

केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "हम जानते थे कि जहां तक मध्य प्रदेश का सवाल है हमारी डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा। मुझे विश्वास है कि उनका आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा। हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।"

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि, ''उनकी हर एक बद-दुआ का मैं स्वागत करता हूं और दिग्विजय सिंह जी को अपने दिल की गहराइयों से शुभकामना भी देता हूं।''

कल कई कहानियां मैंने सुनी थी। लड्‌डू बांटने की बातें हो रहीं थीं। मैने पहले भी कहा था कि नतीजों का इंतजार करें। हम अंतिम नतीजे का इंतजार करेंगे। हम बहुमत नहीं पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। हमें डबल इंजन सरकार के कामों का फायदा मिला है। हमारा जनता के साथ व्यक्तिगत और ह्दय से सम्बंध है। हमें पूरा भरोसा है अपने काम पर। हमने अच्छा काम किया जिसका नतीजा आपको सामने दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आज मतगणना का काम जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी मध्य प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि इन आंकड़ों में अंत तक बदलाव हो सकता है। लेकिन शुरुआती रुझान कांग्रेस के लिहाज से अच्छे संकेत नहीं है। कांग्रेस पिछली बार से भी कम सीटें हासिल करती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+