मुरैनाः भैंस बांधने गई गूंगी-बहरी लड़की से दो महीने पहले हुआ था गैंगरेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र इलाके में 16 साल की गूंगी-बहरी लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को उल्टी आनी शुरू हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता दो माह की गर्भवती है। जब किशोरी से घटना के बारे में पूछा गया तो उसने इशारे में तीन लड़कों के नाम बताएं।

किशोरी अपने पिता के साथ गांव में रहती है

किशोरी अपने पिता के साथ गांव में रहती है

वहीं महुआ पुलिस ने किशोरी की बहन की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित राजू लोधी, ब्रजेश लोधी जो कि गुढ़े का पुरा के रहने वाले हैं और तीसरा आरोपित बबलू जो कि बाहर से आया है और ब्रजेश के घर पर ही रहता है। इन तीनों के खिलाफ पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता की बहन ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने ससुराल में रहती है। जबकि उसकी छोटी बहन पिताजी के साथ गांव में ही रहती है।

पीड़िता ने बहन को इशारों से घटना के बारे में बताया

पीड़िता ने बहन को इशारों से घटना के बारे में बताया

उसकी बहन गूंगी बहरी है सिर्फ इशारों से बात करती है। 20 अप्रैल को चचेरे भाई की पत्नी ने फोन कर बताया कि उसकी छोटी बहन को उल्टी हो रही है और उसका पेट भी बढ़ा हुआ है तो मुझे लगा कि उसके पेट में बच्चा है। इसके बाद वह बीते 22 अप्रैल को गांव आई और अपनी बहन से इशारों में बात कर घटना के बारे में पूछा। इस दौरान पीड़िता ने इशारे से बताया कि दो महीने पहले रात में वह भैंस बांधने गांव से बाहर गौंड़ा में गई थी

पीड़िता ने फोटो के जरिए आरोपितों को पहचाना

पीड़िता ने फोटो के जरिए आरोपितों को पहचाना

वहां तीन लड़के आ गए और उसका हाथ पकड़कर गौंड़ा में बनी झोपड़ी के पीछे ले गए और फिर जमीन पर पटक कर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इशारों से ही उसने तीनों आरोपितों के नाम कागज पर लिख कर बताएं। बाद में जब उन लड़कों की फोटो दिखाई गई तो उसने पहचान लिया।

चचेरी बहन के देवर ने किया रेप

चचेरी बहन के देवर ने किया रेप

इसके अलावा मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरी बहन के देवर ने झांसा देकर किशोरी का अपहरण कर उसे उत्तर प्रदेश के खेरागढ़ इलाके में ले गया और वहां उसने उसके साथ रेप किया। इसके बाद जब किशोरी ने शादी को कहा तो उसने मना कर दिया। पोरसा थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत के आधार पर आरोपित रविन्द्र परमान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+