MP Weather: एमपी में मानसून पर लगा 'ब्रेक', इंदौर भोपाल का जानिए 16 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते दो सप्ताह से जारी बारिश का दौर अब थमता दिखाई दे रहा है। 16 तारीख तक बारिश पर ब्रेक लग गया है। सोमवार को राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बारिश हुई है। मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश की संभावना है।

सोमवार को भी राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में बारिश हुई है। हालांकि कहीं तेज बारिश दर्ज नहीं हुई है। भोपाल, शाजापुर, डिंडोरी में सोमवार सुबह से रिमझिम बारिश हुई। वहीं, शिवपुरी जिले के निचले इलाकों में पानी घुस गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को दतिया, छतरपुर में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

जबकि टीकमगढ़, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, मंडला, विदिशा, मऊगंज, सीधी, दमोह, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन, ग्वालियर, विदिशा, सागर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, नीमच, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, झाबुआ में भी पानी गिर सकता है।

भोपाल में 16, शिवपुरी में 7, छिंदवाड़ा में 4, दमोह में 6, मंडला में 6, नौगांव में 3, धार में 2, गुना में 17, नर्मदापुरम में 2, इंदौर में 0.2, पचमढ़ी में 11, सागर में 0.4, सतना में 1, उमरिया में 2 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून ट्रफ गंगानगर से दिल्ली और सीधी होते हुए गुजर रही है। एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र उत्तर पूर्व के ऊपर सक्रिय है। अन्य मानसून ट्रफ लाइन भी एमपी से गुजर रही है। इस कारण 16 अगस्त तक प्रदेश में तेज बारिश बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

कितना हुआ बारिश
एक जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से 12 अगस्त तक की स्थिति में प्रदेश में औसत से 16 प्रतिशत तक अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 और पश्चिमी प्रदेश में औसत से 18 प्रतिशत अधिक पानी बरस चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+