MP News: CM मोहन यादव ने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर किया पूजन, सैलानी टापू पर रात्रि विश्राम
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को नए साल की पूर्व संध्या पर ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने रात में भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया। साथ ही उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।
उन्होंने महंत मंगलदास त्यागी के आश्रम में दर्शन और पूजन किया। रात्रि में वे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर पूजन किया। सीएम ने रात्रि विश्राम मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सैलानी टापू पर किया।

सीएम मनोहर लाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर ट्वीट कर कहा कि पवित्र तीर्थ क्षेत्र ओंकारेश्वर में स्थित महंत मंगलदास त्यागी जी के आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही आश्रम परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सीएम मोहन यादव रविवार शाम 5:15 बजे ओंकारेश्वर के निकट कोठी हेलीपैड पहुंचे। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद हेलीपैड पर स्थानीय विधायक नारायण पटेल ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने वहां मौजूद लोगों से भी मुलाकात की। इसके बाद वे ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे।
इस दौरान संभागायुक्त इंदौर मालसिंह, एडीजी राकेश कुमार गुप्ता, आईजी चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- MP: 'PM मोदी के फिट इंडिया के सपने को...', मन की बात के 108वें एपिसोड को सुनकर बोले CM मोहन यादव












Click it and Unblock the Notifications