Pratima Bagri: कौन हैं MP की वो MLA जिन्हें पहली बार में ही मिला मंत्री पद, कभी करती थीं खेती बाड़ी
दिल्ली से मध्य प्रदेश लौटे सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट विस्तार का ऐलान कर दिया थी। अगले दिन सोमवार को नई सरकार के मंत्रिमंडल में 28 विधायकों को शामिल किया गया। कैबिनेट विस्तार के साथ प्रदेश में बीजेपी की टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बनी भाजपा की महिला मोर्चा महामंत्री प्रतिमा बागड़ी (Pratima Bagri) का नाम चर्चा में है। वे एमपी की ऐसी विधायक हैं, जिन्हें पहली बार एमएलए बनते ही कैबिनेट में जगह मिली है।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एमपी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा की थी। दिल्ली से वापस आने के बाद सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट विस्तार किया। सोमवार को 28 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सरकार के मंत्रिमंडल में जिन 28 विधायकों को शामिल किया गया उनमें सबसे चौंकाने वाला नाम सतना के रैगांव से पहली बार विधायक बनीं प्रतिमा बागड़ी का है।

कौन हैं प्रतिमा बागरी
प्रतिमा मध्यवर्ग की परिवार में पैदा हुई हैं। प्रतिमा विधायक बनने से पहले महिला मोर्चा महामंत्री भी रहीं है और उन्होंने संगठन में काम किया है। इस बार भाजपा ने उन्हें रैगांव विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरा था। प्रतिमा का जन्म अप्रैल 1988 में हुआ था। इस बार विधानसभा चुनाव में उतरने से पहले वे महिला मोर्चा महामंत्री भी रहीं। वे बीजेपी की संगठन की एक सक्रिय कार्यकर्ता रहीं है। प्रतिमा पहली बार में ही रैगर सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनीं हैं।
शिक्षा
भाजपा विधायक प्रतिमा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार एवं सिटिंग एमएलए कल्पना वर्मा को 41 हजार 566 वोटों से चुनाव में मात दी थी। प्रतिमा बागड़ी ने स्नातक तक की पढ़ाई की है।
आय का साधन कृषि
मंत्री प्रतिमा बागड़ी के आय के स्रोत की बात करें तो उनका मुख्य पेशा कृषि है। उन्होंने निर्वाचन आयोग में दिए गए एफिडेविट में इसी बात की जिक्र किया है।












Click it and Unblock the Notifications