मध्य प्रदेश: नाबालिग स्कूली छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, पंचायत बोली- पैसा लेकर दफा करो

भोपाल। मध्य प्रदेश के जिला बैतूल में नाबालिग स्कूली छात्रा को अगवा कर गैंगरेप किया गया और जब लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की कोशिश की तो गांव की पंचायत ने कुछ रुपए लेकर मामले को खत्म करने का दबाव बनाया। पंचायत ने पीड़िता और उसके परिजनों को कहा कि वो पैसे लेकर समझौता कर ले। आरोपियों ने भी पुलिस में जाने पर पीड़िता के परिजनों को भुगत लेने की धमकी दी। तमाम दबावों को दरकिनार कर पीड़िता की नानी उसे लेकर किसी तरह हरदा एसपी के पास पहुंची और मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत एफआईआर दर्ज कर इसे बैतूल थाने भेजा।

 स्कूल जाते वक्त हुआ गैंगरेप

स्कूल जाते वक्त हुआ गैंगरेप

बैतूल जिले की रहने वाली 17 साल की छात्रा के साथ 11 जनवरी को गैंगरेप किया गया जब वो अपने घर से स्कूल जा रही थी। लड़की को पास के ही कुछ लड़कों ने उसे गाड़ी में डाला और फिर जंगल में ले जाकर बारी-बारी से उससे रेप किया। लड़की से रेप करने के बाद उसे एकखेत में फेंककर आरोपी फरार हो गए।पीड़िता किसी तरह से अपे घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने परिजनों को पुलिस में जाने से रोक पंचायत बैठा दी और पैसा लेकर मामला खत्म करने का दबाव बनाया।

पीड़िता की मां करती है मजदूरी

पीड़िता की मां करती है मजदूरी

पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि वो मजदूर लोग हैं और मजदूरी करके ही गुजारा करते है। जिस दिन उनकी बेटी के साथ ये सब हुआ उस रोज भी वह पति के साथ हरदा में मजदूरी करने आई थी। पीड़िता के साथ उसकी नानी घर पर थी। उसने बताया किगांव में पंचायत लगाकर उन्हें चुप रहने को कहा गया और घांव से नहीं निकलने दिया गया। पीड़िता किसी तरह से नानी के साथ मिलकर हरदा एसपी के पास पहुंची। एसपी के निर्देश पर ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप

नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप

हरदा एसपी ने बताया है कि पीड़ित लड़की ने अपनी तहरीर में स्कूल जाते वक्त गैंगरेप की बात कही है। जब वह स्कूल जा रही थी तो रास्ते में गांव के ही राहुल, कमलेश, अमरुद, विजय और अरविंद गाड़ी लेकर आए और उसे उठा लिया। सूनसान जगह पर ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उससे गैंगरेप किया। नशे की हालत में ही उसे खेत में फेंककर फरार हो गए। बैतुल पुलिस के ना सुनने पर पीड़िता हरदा एसपी के पास पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+