मध्यप्रदेश: पिछड़ा वर्ग मंत्री कृष्णा गौर ने इन जातियों के चिन्हांकन के लिये शिविर लगाने का दिया निर्देश
मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को एक अहम आदेश दिया। मंत्री कृष्णा गौर ने विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जातियों का चिन्हांकन करने के लिये संबंधित विभाग के अिधकारियों से शिविर लगाये जाने का निर्देश जारी किया।

सोमवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की मंत्री ने समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कहा "विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों के कल्याण के लिये योजनाओं और कार्यक्रमों के निर्माण तथा क्रियान्वयन के लिये आवश्यक है कि प्रदेश में निवासरत विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों का चिन्हांकन किया जाये।"
इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि शिविर आयोजित कर जातियों के चिन्हांकन करने के साथ ही मध्यप्रदेश के घुमन्तु समुदाय के परिवारों के लिये सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवास्था जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
राज्यमंत्री मंत्री ने मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के छात्रावास में आवश्यक व्यवास्थओं को भी सुनिश्चित करने का भी निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि छात्रावास में छात्र-छात्राओं द्वारा मेस सुविधा देने की मांग की गई है। इस संबंध में विभाग प्रस्ताव तैयार करें।
इसके अलावा मंत्री छात्रावासों में पुस्तकालय, वाईफाई, सौलर पैनल, गीजर और जिम की व्यवास्था करने के लिये भी कहा। उन्होंने संभागीय मुख्यालयों पर पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को 500 सीटर छात्रावासों के निर्माण की कार्य योजना बनाने को भी कहा। इस बैठक में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्या दीप्ति कोटस्थाने ने विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु के लिए संचालित योजनाओं पर प्रजेंनटेंशन दिया।












Click it and Unblock the Notifications