Aaj ka Mausam: एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले गिरने के भी आसार, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश (madhya pradesh) का मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है।गुरुवार को भी कई जिलों में पानी गिरा।

बैतूल और छिंदवाड़ा में जमकर बारिश हुई।वहीं,ग्वालियर, छतरपुर और पन्ना सहित दर्जन भर जिलों में कोहरा छाया रहा। हालांकि इस बीच तेज ठंड का दौर कम पड़ गया है। कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। कुछ जगहों में पारा में गिरावट भी आई है।

Aaj ka Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को एक बार फिर से मध्य प्रदेश के एक दर्जन जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की आशंका जाहिर की है। कई जगहों पर हवा 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भी चल सकती है।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान शिवपुरी जिले के पीपरसमा में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ग्वालियर में 10.4, टीकमगढ़ में 10.5 शाजापुर के गिरवर में 9.8 और छतरपुर के बिजावर में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

इसके साथ ही प्रमुख शहरों की न्यूनतम और अधिकतम तापमान को देखा जाए तो इंदौर में न्यूनतम 16.2 अधिकतम 28.5, जबलपुर में न्यूनतम 16.5 अधिकतम 26.02, भोपाल में न्यूनतम 14 अधिकतम 26.8, ग्वालियर में न्यूनतम 10.4 अधिकतम 26.6, डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है। शहडोल, मंडला अनूपपुर, डिंडोरी और बालाघाट जिलों में बारिश हो सकती है।

वहीं, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में गलज चमक और वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है। जबकि प्रदेश की अधिकांश स्थानों में हल्का से मध्य कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता घटकर 200 से 800 मीटर के बीच रहने की उम्मीद जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+