MP Lok Sabha Chunav: शाम 5 बजे तक 62.28% हुआ मतदान, अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने भी डाला वोट
Madhya Pradesh LS Election News: मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर लोकसभा सीटों के लिए तीसरे चरण में मतदान हो रहे हैं। वोटिंग के लिए पुलिस-प्रशासन की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, शाम 05 बजे तक 62.28% मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग राजगढ़ में 72.08 प्रतिशत हुई।

बता दें कि मध्य प्रदेश की बैतूल में 67.97%, भिंड में 50.96%, भोपाल में 58.42%, गुना में 68.93%, ग्वालियर में 57.86%, मुरैना में 55.25, राजगढ़ में 72.08%, सागर में 61.70% और विदिशा में 69.20% हुई है। तीसरे चरण के इस मतदान में मध्य प्रदेश के अंदर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक केंद्रीय मंत्री की साख दांव पर लगी है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
शाम 5 बजे तक 62.28% हुआ मतदान
मध्यप्रदेश की 9 लोकसभा क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक 62.28% मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग राजगढ़ में 72.08 प्रतिशत हुई। वहीं, बैतूल में 67.97%, भिंड में 50.96%, भोपाल में 58.42%, गुना में 68.93%, ग्वालियर में 57.86%, मुरैना में 55.25, राजगढ़ में 72.08%, सागर में 61.70% और विदिशा में 69.20% हुई है।
MP में 3 बजे तक 54.09% हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 3 बजे तक प्रदेश में 54.09 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 63.69 फीसदी वोटिंग हुई है। बैतूल में 59.63, भिंड में 44.18, भोपाल में 50.16, गुना में 60.16, ग्वालियर में 49.60, मुरैना में 48.23 , सागर में 53.08 और विदिशा में 59.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।
MP में 1 बजे तक 44.67% हुआ मतदान
तीसरे चरण में 9 लोकसभा क्षेत्रों में 19 जिलों के सभी 20,456 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 44.67% मतदान हुआ है। बता दें कि बैतूल सीट पर 4826, भिंड में 37.37, भोपाल में 40.41, गुना में 49.93, ग्वालियर में 41.18, मुरैना में 39.24, राजगढ़ में 52.60, सागर में 44.32 और विदिशा सीट पर 50.46 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
मुरैना पुलिस ने कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी को किया नजरबंद
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के दौरान मध्य प्रदेश के मुरैना में पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर, बसपा उम्मीदवार रमेश चंद्र गर्ग और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार प्रत्याशियों को नजर बंद कर लिया। पुलिस ये कार्रवाई गड़बड़ी की आशंका का देखते हुए की है।
MP में 11 बजे तक हुआ 30.21 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश के अंदर 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, बैतूल सीट पर 32.65, भिंड में 25.46, भोपाल में 27.46, गुना में 34.53, ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62, राजगढ़ में 34.81, सागर में 30.31 और विदिशा सीट पर 32.64 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
भिंड में युवक को मारी गोली, ग्वालियर रेफर
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान भिंड के शिवपुरी में मतदान करने जा रहे एक युवक को पुरानी रंजिश के कारण एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने से राघवेंद्र पुत्र महेंद्र खटीक (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। हालांकि, भिंड कलेक्टर ने इस खबर को अफवाह बताया है। भिंड कलेक्टर के 'X' अकाउंट से बताया गया कि पुरानी रंजिश में विद्यावती कॉलेज के ठीक सामने राघवेंद्र खटीक घर पर ही बैठा था, इस दौरान दो लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें फरियादी के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
MP में 14.43 प्रतिशत हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह नौ बजे तक प्रदेश में 14.43 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 16.57 फीसदी वोटिंग हुई है। वही, बैतूल सीट पर 15.97, भिंड में 12.23, भोपाल में 13.61, गुना में 16.43, ग्वालियर में 12.75, मुरैना में 12.43, राजगढ़ में 16.57, सागर में 14.58 और विदिशा में15.85 प्रतिशत मतदान हुआ है।
MP सीएम मोहन यादव ने की मतदान करने की अपील
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है और इससे लोकतंत्र मज़बूत होता है... मेरी अपील है कि आप सभी मतदान करें... यह चुनाव वास्तव में दो मां के सपूत के बीच का है, एक भारत मां के सपूत नरेंद्र मोदी हैं और दूसरा एक विदेशी मां के सपूत हैं जिन्होंने न गरीबी देखी न कष्ट देखा है..."












Click it and Unblock the Notifications