Kuno National Park: लापता चीता निरवा 22 दिन बाद पकड़ी गई, 100 से ज्यादा लगे थे फील्ड कर्मचारी
Kuno National Park: 21 जुलाई को अचानक लापता हुआ दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता निरवा 22 दिनों के बाद मिल गई है। इसकी तलाश में 100 से अधिक फील्ड कर्मचारी दिन-रात लगे थे।
मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से अचानक लापता दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता निरवा की 22 दिनों तलाश आखिरकार पूरी हुई। रविवार सुबह 10 बजे धोरेट रेंज से चीता निरवा को पकड़ा गया। पीसीसीएफ वन्यजीव और मुख्य वन्यजीव वार्डन के मुताबिक, 21 जुलाई को उसके कॉलर ने काम करना बंद कर दिया। उसकी खोज के लिए बड़े प्रयास किए गए। अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और चीता ट्रैक्टर्स सहित 100 से अधिक फील्ड कर्मचारी दिन-रात खोज कर रहे थे।
उन्होंने यह भी बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में सभी 15 चीते (7 नर, 7 मादा और 1 मादा शावक) अब बोमा में हैं और स्वस्थ हैं। कूनो पशु चिकित्सा टीम द्वारा स्वास्थ्य मापदंडों पर लगातार निगरानी की जा रही है। 21 जुलाई को लापता हुए थे चीते...

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बीती 21 जुलाई से चीता निरवा के कॉलर की सैटेलाइट के माध्यम से मिलने वाली लोकेशन अचानक ही बंद हो गई। जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। करीब 100 से अधिक फील्ड कर्मचारियों को इस तलाश में लगाया गया। 22 दिनों की तलाश के बाद 11 अगस्त की शाम अचानक निरवा की लोकेशन मिली। ऐसे में फौरन टीमों को लोकेशन पर भेजा गया। डॉग स्क्वाड की मदद से निरवा को 12 अगस्त की शाम तक करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया।
100 से अधिक फील्ड कर्मचारी
वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो चीता निरवा की खोज के लिए 100 से अधिक फील्ड कर्मचारियों को लगाया गया। करीब 15 से 20 वर्ग किमी में प्रतिदिन तलाश की गई। हालांकि, 22 दिन बाद ही निरवा हाथ लगी।
Recommended Video
-
भोपाल होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया फैजान, बजरंग दल का हंगामा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन












Click it and Unblock the Notifications