मध्य प्रदेश: गृह मंत्री अमित शाह की बहन का निधन, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
Madhya Pradesh News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन का आज निधन हो गया। उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर ट्वीट कर दुखद खबर की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी देशवासियों को बधाई












Click it and Unblock the Notifications